नदियों के बढ़ते जल स्तर पर पूरी सतर्कता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल कोर्ट परिसर में स्थित महकमा शासक प्रलय राय चौधरी के कार्यालय कक्ष में गुरूवार को विभिन्न नदियों के तटवर्ती इलाको में वर्षा के कारण जल स्तर में हुयी वृद्धि से उत्पन्न खतरे के मुद्दे पर बैठक हुयी. इसमें डिप्टी मजिस्ट्रेट सयातन बोस, चितरंजन थाना प्रभारी, सालानपुर थाना प्रभारी, कल्याणोश्वरी फाड़ी प्रभारी, हीरापुर थाना […]
विज्ञापन
आसनसोल. आसनसोल कोर्ट परिसर में स्थित महकमा शासक प्रलय राय चौधरी के कार्यालय कक्ष में गुरूवार को विभिन्न नदियों के तटवर्ती इलाको में वर्षा के कारण जल स्तर में हुयी वृद्धि से उत्पन्न खतरे के मुद्दे पर बैठक हुयी. इसमें डिप्टी मजिस्ट्रेट सयातन बोस, चितरंजन थाना प्रभारी, सालानपुर थाना प्रभारी, कल्याणोश्वरी फाड़ी प्रभारी, हीरापुर थाना के एसआइ, जामुड़िया थाना पुलिस के प्रतिनिधि, सालानपुर के बीड ीओ, बाराबनी के बीडीओ, जामुड़िया के बीडीओ, रानीगंज के बीडीओ, सिविल डिफेंस के कर्मी आदि शामिल थे. महकमाशासक श्री राय चौधरी ने कहा कि दामोदर नदी व अजय नदी के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीण छोटी नौक ाओं से नदी से आना-जाना करते हैं. लगातार बारिश होने तथा विभिन्न जलाशयों से जल की निकासी करने से इन नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है.
बर्नपुर होकर बांकुड़ा, चितरंतन में अजय नदी पार जाने के लिए फेरी नावा का उपयाग किया जाताहै. जिला शासक डॉ सौमित्र मोहन ने किसी भी हादसे से बचने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. इसी आलोक में बैठक की गयी. इन इलाको में सतर्कता बढ़ाने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी. साइन वोट लगाये जायेगे. लोगो की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की जायेगी . सनद रहे कि पिछले दिनो में कालना में नौक ा से पार करने के दौरान कई लोगो की नदी में डूबने से मौत हो गयी थी. इसलिए यह पहल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










