महिला की मौत तीन अन्य घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बीरभूम व बर्दवान में बम विस्फोट पानागढ़ : बीरभूम और बर्दवान जिले में रविवार को बम विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक राहगीर समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. बम विस्फोट की घटनाओं से लोग दहशत में आ गये. पुलिस छानबीन में लगी है. पहली […]
विज्ञापन
बीरभूम व बर्दवान में बम विस्फोट
पानागढ़ : बीरभूम और बर्दवान जिले में रविवार को बम विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक राहगीर समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. बम विस्फोट की घटनाओं से लोग दहशत में आ गये. पुलिस छानबीन में लगी है.
पहली घटना बीरभूम जिले के लाभपुर थाना क्षेत्र के कुसुमगोड़िया ग्राम की है. घर में खाना पकाते समय किचन के डस्टबीन में छिपाकर रखे बमों में जबरदस्त विस्फोट होने से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका का नाम सेरिफा बीबी बताया गया है. घायल को गंभीर अवस्था में स्थानीय ब्लॉक अस्पताल में भरती कराया गया है. बम की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
घटना के बाद से ही घर मालिक पी मल्लिक फरार बताया जा रहा है. घटनास्थल पर पहुंची लाभपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घर के किचन में भारी मात्र में बम मौजूद था. परिवार का कहना है कि तृणमूल छोड़ने के बाद राजनीतिक षडयंत्र के तहत उनके घर में बम छिपाकर रखे गये थे. गत पंचायत चुनाव में भी उनके घर पर बम विस्फोट की घटना हुई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के िलये भेज िदया. पी मल्लिक की तलाश की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बम विस्फोट की आवाज सुनकर वे दहशत में आ गये. आकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी.
दूसरी ओर, बर्दवान के मेमारी थाना अंतर्गत लोकेशपुर गांव में अलिमुल्ला के घर में हुए बम विस्फोट की घटना में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि घर में बम बांधने का संभवत: काम चल रहा था. तभी यह विस्फोट हुआ. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है. विस्फोट की तीव्रता के कारण मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
मेमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. जाचं आरंभ कर दी गयी है. विस्फोट की घटना के बाद से ही मकान मालिक अली मुल्ला फरार बताया जा रहा है. एक ही दिन दो जिलों में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद बर्दवान खागड़ागढ़ बम विस्फोट की घटना से जोड़कर पुलिस जांच कर रही है. बम विस्फोट वाले स्थानों से नमूना संग्रह किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










