डिजिटल राशन कार्ड में गड़बड़ी देख ग्रामीण भड़के, पंचायत कार्यालय में जड़ दिया ताला

Updated:
विज्ञापन

आद्रा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पुरुिलया में डिजिटल राशन कार्ड बाटे जा रहे हैं. मंगलवार को पुरुलिया प्रखंड एक अंतर्गत लागदा ग्राम पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये पंचायत कार्यालय में ताला जड़ िदया. सरकारी कर्मचारी पांच घंटे से अधिक समय तक पंचायत कार्यालय में फंसे रहे. बाद […]

विज्ञापन
आद्रा : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत पुरुिलया में डिजिटल राशन कार्ड बाटे जा रहे हैं. मंगलवार को पुरुलिया प्रखंड एक अंतर्गत लागदा ग्राम पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुये पंचायत कार्यालय में ताला जड़ िदया. सरकारी कर्मचारी पांच घंटे से अधिक समय तक पंचायत कार्यालय में फंसे रहे.
बाद में पुरुलिया मपसील थाना पुिलस ने वहां पहुंच आंदोलनकािरयों को समझाबुझाकर ताला खोल उन्हें मुक्त कराया. घटना के बाद डिजिटल कार्ड वितरण बंद कर िदया गया. स्थानीय िनवासियों का आरोप है कि िपछले रविवार से पंचायत कार्यालय से डिजिटल राशन कार्ड बांटे जा रहे हैं. अमीरों, सरकारी नौकरी करने वालों को बीपीएल की सूची में कर िदया गया है. दूसरी ओर गरीबों को बाद कर िदया गया है.
पहले िजनके नाम सूची में थे, उन्हें काट कर अमीरों के नाम दे िदये गये हैं. उन्हें राशन कार्ड मिल रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा िक सरकारी कर्मचारियों के स्थान पर सिविक वोलेंटियरों से सर्वेक्षण कराया गया. आर्थिक लेनदेन कर उन्होंने अमीर को गरीब और गरीब को अमीर की सूची में शामिल कर दिया है.
सरकारी कर्मचारियों से पुन: सर्वेक्षण कराने की मांग की गई है. हकदार लोगों को ही राशन कार्ड प्रदान मिले. प्रखंड अधिकारी तपन कुमार माइति ने कहा िक गड़बड़ी होने पर सुधार फार्म भर सकते हैं. दो दिनों में पंचायत कार्यालय में सुधार संबंधित फार्म भेज दिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola