आय घोषणा योजना का लाभ उठायें व्यवसायी

Updated:
विज्ञापन

बराकर : आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त सौभिक गुहा ने कहा कि आय घोषणा योजना की अवधि समाप्त हो जाने के बाद काले धन के खिलाफ क ड़ा अभियान चलाया जायेगा. पक ड़ेजाने पर तीन सौ फीसदी जुर्माना वसूला जायेगा. वे मंगलवार की देर संध्या बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में व्यवसायियों को संबोधित […]

विज्ञापन
बराकर : आयकर विभाग के प्रधान आयुक्त सौभिक गुहा ने कहा कि आय घोषणा योजना की अवधि समाप्त हो जाने के बाद काले धन के खिलाफ क ड़ा अभियान चलाया जायेगा. पक ड़ेजाने पर तीन सौ फीसदी जुर्माना वसूला जायेगा. वे मंगलवार की देर संध्या बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में व्यवसायियों को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि काले धन को सफेद करने के लिए केंद्र सरकार ने आय घोषणा योजना लागू की है. इसमें 45 फीसदी शुल्क देकर काले धन की घोषणा की जा सकती है. यह योजना आगामी 30 सितम्बर तक लागू रहेगी. हर संबंधित व्यक्ति को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए.
इसमें धन की घोषणा करनेवालों को सिर्फ आय का स्त्रोत बताना होगा. उन्होंने कहा कि यह योजना काफी पहले ही लांच हो गयी होती, लेकिन उच्चतम न्यायालय में मामला लंबित रहने के कारण इसमें विलंब हो गया. उन्होंने कहा कि इस योजना के बंद हो जाने के बाद का ले धन का मामला पक ड़ेजाने पर काफी परेशानी होगी. निर्धारित जुर्माने के साथ ही अतिरिक्त जुर्माना भी भरना पड़ेगा. देश में आयकर नियम काफी सरल है.
लेकिन काले धन के मामले में जुर्माने के साथ-साथ जेल का भी प्रावधान है. मौके पर आयकर उपायुक्त संजय सरकार व इमरान खान भी उपस्थित थे. संचालन चेंबर सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने किया. मौके पर गोपी भालोटिया, रामबाबू धर, सुमित कंधारी, कैलाश अग्रवाल, बाल मुकुन्द अग्रवाल, सुनील भालोटिया, अजरुन अग्रवाल, निरंजन ्ग्रवाल, प्रेम शंकर मिश्र, पप्पू वर्णवाल, हनुमान केजरीवाल, सीताराम, किशन दुदानी, मिठू माधेगेड़िया, अशोक सुहासरिया आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola