लापता आरपीएफ कर्मी का सुराग नहीं, थाने में गुहार

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत रेंगनिया पाड़ा स्थित निवासी भरत बर्णवाल का दामाद तथा आरपीएफ कर्मी मुकेश बर्णवाल जून, 2015 से ही लापता है. उसकी पत्नी रजनी वर्णवाल ने बुधवार को स्थानीय थाना के अधिकारियों से मिल कर पति को खोजने की गुहार लगायी. सनद रहे कि बीते 26 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत […]

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत रेंगनिया पाड़ा स्थित निवासी भरत बर्णवाल का दामाद तथा आरपीएफ कर्मी मुकेश बर्णवाल जून, 2015 से ही लापता है. उसकी पत्नी रजनी वर्णवाल ने बुधवार को स्थानीय थाना के अधिकारियों से मिल कर पति को खोजने की गुहार लगायी. सनद रहे कि बीते 26 जनवरी को उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज करायी गयी थी.

पत्नी रजनी ने कहा कि उनके पति हाजीपुर में आरपीएफ में कार्यरत थे. छुट्टी में आसनसोल आये थे. कुछ दिन रहने के बाद वे वापस चले गये थे. लेकिन वे हाजीपुर नहीं पहुंचे. रास्ते में ही कहीं गुम हो गये. लापता हुए एक वर्ष बीत चुके है. लेकिन मुकेश का कोई पता मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola