अस्पताल अधीक्षक का घेराव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दोषी चिकित्सक के िखलाफ कार्रवाई की मांग की परिजनों ने दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मृत्यु हो गई. परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय में प्रदर्शन किया एवं उन्हें लिखित शिकायत की कॉपी सौंपी. दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है. अस्पताल […]
विज्ञापन
दोषी चिकित्सक के िखलाफ कार्रवाई की मांग की परिजनों ने
दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की मृत्यु हो गई. परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय में प्रदर्शन किया एवं उन्हें लिखित शिकायत की कॉपी सौंपी.
दोषी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है. अस्पताल अधीक्षक देवव्रत दास ने चिकित्सक की गलती स्वीकार करते हुये सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया. वार्ड 30 स्थित सिनेमा रोड संलग्न रेलगेट निवासी संजू आहूजा की पत्नी मंजू आहूजा (50)को सांप ने डंस िलया. परिजनों ने उसे तत्काल महकमा अस्पताल में भरती किया. मरीज को इमरजेंसी विभाग में भेजा गया. परिजनों ने बताया िक 45 मिनट तक उसे देखने कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा. चिकित्सा के अभाव में मंजू की मौत हो गई. सिस्टर ने बताया कि चिकित्सक तापसी दत्त ड्यूटी पर हैं. वार्ड में ढूंढने पर भी वे नहीं मिले.
अस्पताल कर्मिचािरयों से जब उन्हें ढूंढ कर लाने की गुहार लगाई गई तो वे उखड़ गये और खुद ही ढूंढकर लाने को कहा. इस कारण चिकित्सा में देर हुई एवं मरीज की मृत्यु हो गयी. सुपर के कार्यालय में घुसकर विरोध प्रदर्शन िकया गया. दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. खबर पाकर वहां पहुंची पुिलस ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया. अस्पताल अधीक्षक ने तत्काल मृतक के परिजनों, अस्पताल कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को लेकर बैठक कर मामले की जानकारी ली.
चिकित्सक को दोषी पाया गया. अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टर की लापरवाही को स्वीकार करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा िदया. दुर्गापुर पश्चिम के विधायक विश्वनाथ पािड़याल ने अस्पताल की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुये कहा िक घटना से अस्पताल के लापरवाही का पता चल गया है. उन्होंने दोषी चिकित्सक को सस्पेंड करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










