शराब के लिए पैसा नहीं देने पर पड़ोसी को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर एक शराबी का गुस्सा भड़क उठा और उसने अपने पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना बुधवार की रात को इंगलिशबाजार थाना अंतर्गत कंचनटार इलाके में घटी है. घायल व्यक्ति का नाम विश्वनाथ घोष है और वह मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती है. पुलिस […]
विज्ञापन
मालदा : शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर एक शराबी का गुस्सा भड़क उठा और उसने अपने पड़ोसी की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना बुधवार की रात को इंगलिशबाजार थाना अंतर्गत कंचनटार इलाके में घटी है. घायल व्यक्ति का नाम विश्वनाथ घोष है और वह मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात विश्वनाथ घोष एक उत्सव में शामिल होने के लिए गये थे. वहीं उनका पड़ोसी मृतन घोष मिल गया. उसने शराब पीने के लिए विश्वनाथ घोष से पैसे की मांग शुरू कर दी. पैसा नहीं देने पर वह भड़क गया और उसने पिटाई शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ.
हालांकि इस दौरान विश्वनाथ घोष घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने मालदा मेडिकल कॉलेज में भरती कराया. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










