प्रीविलेज कमेटी के सदस्य बने मेयर जितेंद्र तिवारी

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेषाधिकार मामलों की सुनवाई इसके पहले ही मनोनीत हो चुके हैं शहरी विकास स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य आसनसोल : आसनसोल के मेयर सह विधायक जितेन्द्र तिवारी को विधानसभा की र्प्रीविलेज (विशेषाधिकार) कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस कमेटी के अध्यक्ष राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष होते हैं. इसके पहले […]

विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में विशेषाधिकार मामलों की सुनवाई
इसके पहले ही मनोनीत हो चुके हैं शहरी विकास स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य
आसनसोल : आसनसोल के मेयर सह विधायक जितेन्द्र तिवारी को विधानसभा की र्प्रीविलेज (विशेषाधिकार) कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस कमेटी के अध्यक्ष राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष होते हैं. इसके पहले श्री तिवारी को शहरी विकास विभाग से जुड़ी विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया जा चुका है.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशेषाधिकार समिति के सदस्य मनोनीत किये जाने का आधिकारिक पत्र जारी हो चुका है.
आमतौर पर विशेषाधिकार कमेटी विधानसा के सदस्यों यानी विधायकों के विशेषाधिकार से संबंधित शिकायतों का निष्पादन करती है. किसी भी विधायक के खिलाफ सरकारी कर्मियों व अधिकारियों के द्वारा अवमानना की शिकायत विधायक चाहे तो इस कमेटी के समक्ष कर सकते हैं. इसके साथ ही विधायकों द्वारा इस विशेषाधिकार का दुरुपयोग किये जाने की भी शिकायत इस कमेटी से की जा सकती है. कमेटी संबंधित पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करती है तथा विधानसभा को कार्रवाई से संबंधित अपनी अनुशंसा पेश करती है. उसके आलोक में कार्रवाई करने के लिए राज्य सरकार को पहल करनी पड़ती है.
इसके पहले श्री तिवारी को शहरी विकास विभाग की स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया जा चुका है. यह कमेटी विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय संबंधित विभाग के मंत्री व विभाग को करती है. इसका गठन भी विधानसभा अध्यक्ष के स्तर से होता है. स्टैंडिंग कमेटी अध्ययन तथा पैक्ट फाइडिंग टूर भी करती है ताकि संबंधित विभाग को अपनी महत्वपूर्ण सलाह दी जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola