एक तक ऑटो नहीं हटे तो दो से हड़ताल

Updated:
विज्ञापन

शहर के विभिन्न रूटों पर बसों व ऑटो परिचालन को लेकर चल रही प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए बस मालिकों ने दबाब बढ़ा दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक अगस्त तक उनके रूटों पर ऑटो का परिचालन जारी रहा तो दो अगस्त से वे अपनी बसें इन रूटों से हटा […]

विज्ञापन
शहर के विभिन्न रूटों पर बसों व ऑटो परिचालन को लेकर चल रही प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए बस मालिकों ने दबाब बढ़ा दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक अगस्त तक उनके रूटों पर ऑटो का परिचालन जारी रहा तो दो अगस्त से वे अपनी बसें इन रूटों से हटा लेंगे.
आसनसोल. आसनसोल महकमा में ऑटो परिचालन के निर्धारित 74 रूटों पर ऑटो के परिचालन की गारंटी एक अगस्त तक करने के लिए दबाब बढ़ाते हुए आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन ने बुधवार को बर्दवान के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद एबरार आलम को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि इन रूटों पर दो अगस्त से मिनी बसों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा. इधर परमिट के लिए आवेदन करने की निर्धारित तिथि 15 जुलाई से बढ़ा कर 22 जुलाई कर दी गयी है.
बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद आलम ने मिनी बस चालकों व ऑटो चालक यूनियन के साथ अलग-अलग बैठक की. पहली बैठक आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के प्रतिनिइधयों के साथ हुयी. कोर्ट स्थित एमएसएमई सुविधा केंद्र के महाकमा शासक के कक्ष में हुयी बैठक में मोहम्मद आलम, एआरटीओ मानस हलधर, आसनसोल मिनी बस एसोसिएशन के महासचिव सुदीप राय, सह सचिव संदीप घटक, कोषाध्यक्ष विकास चट्टराज, आसनसोल बस एसोसिएशन के सचिव राजन बनर्जी, एमबीआइ आदि उपस्थित थे.
मुहम्मद आलम ने कहा कि प्रशासन निर्धारित 74 रूटों पर 1874 ऑटो को रूट परमिट देने जा रहा है. बस मालिकों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी सहमति से ही 74 रूटों का निर्धारण किया गया है. इनमें से एक भी रूट ऐसा नहीं है, जिस पर बसों का परिचालन होता हो. रूट परमिट जारी करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन रूटों का परमिट न जारी हो, जिन पर बसों का परिचालन होता है. उन्होंने कहा कि बस मालिक घाटा उठा कर बस चलाने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि एक अगस्त तक बसों की रूटों से ऑटो नहीं हटाया गया तो आगामी दो अगस्त से सभी रूटों से बसों का परिचालन बंद कर दिया जायेगा.
दूसरी बैठक एमएसएमई सुविधा केन्द्र में महाकमा शासक प्रलय राय चौधरी की मौजूदगी में ऑटो चालक यूनियन के साथ हुयी.
जिसमें आरटीओ मुहम्मद आलम, एआरटीओ श्री हलधर, आसनसोल सबडिवीजनल ऑटो रिक्सा वर्कर्स यूनियन (इंटटक) के महासचिव राजीव वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष के ष्टो रजक आदि उपस्थित थे. महकमाशसक श्री चौधरी ने कहा कि रूट परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक थी. आरटीओ बर्दवान के साथ ऑटो चालको के रूटपरमिट के आवेदन की समीक्षा की गयी. निर्धारित 1870 परमिट में से एक हजार आवेदन ही अब तक जमा हो सके हैं.
यूनियन के अनुरोध पर अवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई कर दी गयी. उन्होंने कहा कि एक अगस्त के बाद बिना रूट परमिट के एक भी ऑटो का परिचालन होने पर प्रशासन कड़ा रूख अपनायेगा. इंटटक यूनियन के महासचिव श्री वर्मा ने कहा कि बहुत से ऑटो चालक कुल्टी, चितरंजन, सालानपुर, जमुड़िया, रानीगंज आदि दूरस्थ इलाकों में रहते है. जिससे सूचना मिलने में विलंब में के कारण आवेदन जमा करने से वंचित हैं. उनको 22 जुलाई तक की मोहलत दी जाये. आरटीओ मोहम्मद आलम ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई तक आवेदन जमा होना था. इनकी जांच कर 25 जुलाई को बोर्ड की बैठक होनी थी.
इसके बाद परमिट का वितरण कर एक अगस्त से रूट पर ऑटो का परिचालन निर्धारित करना था. आवेदन की तिथि 22 जुलाई तक बढ़ायी गयी है. बोर्ड की बैठक जिलाशासक की अध्यक्षता में 25 जुलाई को होगी. उसमें परमिट वितरण पर निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक अगस्त तक रूट परिचालन संभव हो कि नहीं इसका निर्धारण बोर्ड की बैठक में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola