श्रावणी मेला के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रवणी मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की अत्यधिक संभावित भीड़ से निपटने के लिए 20 जुलाई से 19 अगस्त तक की अवधि के दौरान तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जायेगी. रेलवे सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों में 03511 / 03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल, 03561/03562 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल, 03575 / 03576 आसनसोल-पटना […]

विज्ञापन
आसनसोल : बैद्यनाथधाम में श्रवणी मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की अत्यधिक संभावित भीड़ से निपटने के लिए 20 जुलाई से 19 अगस्त तक की अवधि के दौरान तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जायेगी.
रेलवे सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों में 03511 / 03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल, 03561/03562 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल, 03575 / 03576 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल शामिल है. उन्होंने कहा कि 03511/03512 आसनसोल-पटना (द्विसाप्ताहिक) स्पेशल 23 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को आसनसोल से 13:25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.35 बजे पटना पहुंचेगी.
वापसी में यह स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को 01:50 बजे पटना से खुलेगी और उसी दिन 09.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. 03561 / 03562 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल प्रत्येक शुक्र वार अर्थात 22 जुलाई से 19 अगस्त तक) को आसनसोल से 13:25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.35 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्र वार अर्थात 22 जुलाई से 19 अगस्त तक) को 23:55 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 06.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. 03575/ 03576 आसनसोल-पटना ( साप्ताहिक) स्पेशल प्रत्येक सोमवार को अर्थात 25 जुलाई से 15 अगस्त तक) को आसनसोल से 13.25 बजे खुलेगी और उसी दिन 20.35 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अर्थात (25 जुलाई से 15 अगस्त तक) को 23:55 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन 06:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी.
रविवार को चलायी जानेवाली ट्रेन : 13236/13235 दानापुर- साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस मेला अवधि के दौरान रविवार को भी (अर्थात 24 जुलाई से 14 अगस्त तक) को नये नंबर के तहत 03236/03235 विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी. समय और ठवराव वही यथावत रहेंगे.
13401/13402 भागलपुर-दानापुर इंटरिसटी एक्सप्रेस मेला अवधि के दौरान रविवार को 24 जुलाई से 14 अगस्त तक) विशेष ट्रेन के रु प में (ट्रेन का नंबर 03401/03402 ) चलेगी. समय और ठवराव वही यथावत रहेंगे.
मेमू स्पेशल : एक जोड़ी (त्रिसाप्ताहिक, सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार ) मेमू स्पेशल आसनसोल – जसीडीह के बीच में चलेगी. ट्रेन का नंबर 03557/03558 है. यह मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रूकेगी. मेमू स्पेशल की चार जोड़ियां जसीडीह-बैद्यनाथधाम के बीच चलेगी.
अतिरिक्त ठहराव : मेला अवधि के दौरान 12305/12306 राजधानी एक्सप्रेस, 12023/12024 जन शताब्दी एक्सप्रेस और 12303/12304 पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़कर जसीडीह स्टेशन पर अस्थायी तौर पर सभी मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अवधि में चार मिनट की बढ़ोतरी की जायेगी.
इसके साथ ही सुलतानगंज स्टेशन पर 12253/12254 यशवंतपुर – भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 14003/14004 मालदा टाउन – नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15619/15620 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 13429-13430 मालदा-आनन्द विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था की जायेगी.
ट्रेनों का विस्तार : मेला अवधि के दौरान 53616 गया-जमालपुर पैसेंजर, 53480 किऊल-जमालपुर पैसेंजर और 73426 किऊल-जमालपुर डेमू पैसेंजर को सुलतानगंज तक विस्तार किया जायेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola