सारधा निदेशक ने की खुदकुशी की कोशिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : सारधा चिटफंड कंपनी के एक निदेशक मनोज कुमार नागेल ने बुधवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी महकमा कोर्ट में पेशी के दौरान अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की. कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिर कोर्ट में पेश […]
विज्ञापन
पानागढ़ : सारधा चिटफंड कंपनी के एक निदेशक मनोज कुमार नागेल ने बुधवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी महकमा कोर्ट में पेशी के दौरान अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश की. कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिर कोर्ट में पेश किया गया.
कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गौरतलब है कि कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया. उसी दौरान उसने अपने हाथ की नस काट ली. पिछली सुनवाई के दौरान वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










