जूस में तिलचट्टा देख भड़क उठा ग्राहक

Updated:
विज्ञापन

महकमा शासक से की शिकायत दुर्गापुर : सिटी सेंटर के जॉनसन मॉल स्थित केएफसी सेंटर में जूस में ितलचट्टा मिलने से हड़कंप है. ग्राहकों में इसे लेकर रोष व्याप्त है. दुर्गापुर महकमा शासक से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है. घटनाक्रम के अनुसार बांकुड़ा शहर के रानीपुर निवासी सुजन कुमार दे मॉल […]

विज्ञापन
महकमा शासक से की शिकायत
दुर्गापुर : सिटी सेंटर के जॉनसन मॉल स्थित केएफसी सेंटर में जूस में ितलचट्टा मिलने से हड़कंप है. ग्राहकों में इसे लेकर रोष व्याप्त है. दुर्गापुर महकमा शासक से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है.
घटनाक्रम के अनुसार बांकुड़ा शहर के रानीपुर निवासी सुजन कुमार दे मॉल में आये थे. मॉल घूमने के दौरान वे केएससी सेंटर में पहुंचे और वहां जूस आर्डर िकया. वेटर ने जैसे ही जूस सर्व िकया उसमें ितलचट्टा देख श्री दे भड़क उठे. शोर-शराबा होने होने पर सेंटर में बैठे अन्य लोग भी वहां आ धमके. केएफसी के स्टाफ ने आकर उन्हें समझाया और समझा-बुझाकर रुपये वापस कर दिया. उन्हें फ्रेस जूस देने की बात कही. लेिकन श्री दे जूस लेने से इनकार करते हुये शिकायत केएफसी प्रबंधन एवं एसडीएम से करने की बात कहते हुये फूड सेंटर से बाहर िनकल गये.
श्री दे ने कहा कि इतने बड़े मॉल के फूड सेंटर में जूस में ितलचट्टा निकलता है तो फुटपाथ पर िबक्री होने वाले सामान में यदि कुछ िनकलता है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. मॉल में हर दुकान की लाइसेंस है. खाने पीने और पहनने की कीमती सामान यहां िमलते हैं. अगर इसी तरह से खाने-पीने के सामानों में छिपकली , ितलचट्टा बरामद होंगे तो लोगों को विश्वास उठ जायेगा. उन्होंने कहा कि केएफसी फूड सेंटर के खिलाफ दुर्गापुर महकमा शासक एस सांतरा से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. मॉल प्रबंधन ने इस विषय में कुछ भी कहने से इनकार िकया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola