लापता युवती का अब तक सुराग नहीं
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : टीटागढ़ जीसी रोड निवासी एक 24 वर्षीय युवती को लापता हुए एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस भी उसके बारे पता लगाने में विफल रही है. लापता युवती का नाम मानू चौधरी बताया गया है. उसके पिता पांचू चौधरी के अनुसार, विगत 27 […]
विज्ञापन
कोलकाता : टीटागढ़ जीसी रोड निवासी एक 24 वर्षीय युवती को लापता हुए एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस भी उसके बारे पता लगाने में विफल रही है. लापता युवती का नाम मानू चौधरी बताया गया है.
उसके पिता पांचू चौधरी के अनुसार, विगत 27 अप्रैल को 11 बजे के करीब किसी काम से कोलकाता जाने के लिए घर के लोग तैयार हो रहे थे. उसी समय वह भी कहीं जाने के लिए घर से निकली और फिर घर नहीं लौटी. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारवालों ने उसे तलाशना शुरू किया. काफी तलाशी के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिलने पर परिजनों ने टीटागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










