पति, सास की पिटाई से गृहवधू गंभीर, प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकोवेन थाना के एसबी मोड़ स्कूल पाड़ा में पति, सास की िपटाई से गृहवधू सोमा सूद(30) गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय निवािसयों ने उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती कराया. पीिड़ता ने पति और सास के िखलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुिलस मामले की जांच में जुट […]
विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकोवेन थाना के एसबी मोड़ स्कूल पाड़ा में पति, सास की िपटाई से गृहवधू सोमा सूद(30) गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय निवािसयों ने उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भरती कराया. पीिड़ता ने पति और सास के िखलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुिलस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से पति, सास फरार है.
सोमा ने बताया कि पति डीपीएल में काम करते है. स्टेशन बाजार में फर्नीचर की भी दुकान है. दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेिकनकुछ महीने से पति के व्यवहार में कड़वाहट आ गई थी. लोगों से जानकारी मिली िक मामुनी दत्त से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है.
सोमवार शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर जब वह घर वापस लौटी तो मामुनी भी आई हुई थी. बाद में मामुनी उल्टा सीधा बकते हुई चली गई. उसने जब इसका प्रतिवाद िकया तो पति और सास ने िमलकर उसकी िपटाई कर दी. उसने कहा िक िपछले छह महीने से पति ससुराल से दहेज नहीं मिलने की उलाहना दे रहा है तथा उसे मारने की धमकी दे रहा है.
पति के अत्याचार से तंग आकर पत्नी ने लगायी फांसी
दुर्गापुर. कोकोवेन थाना के डीपीएल कॉलोनी के आवास से पुिलस ने गृहवधू अनामिका प्रधान(37) का सिलिंग से झूलता शव बरामद कर पोस्टमार्टम के िलये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. मृतका के भाई नरेंद्रनाथ दास ने पति, देवर और सास, ससुर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पुलिस पति दीपक प्रधान, देवर दिलीप प्रधान, सास गौरी प्रधान और ससुर पानकृष्ण प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मृतका के भाई नरेंद्रनाथ ने बताया कि जनवरी में पानकृष्ण के पुत्र दीपक के साथ बहन की शादी हुई थी. शादी में दहेज के रूप में मोटी रकम दी गई थी. िपछले महीने बहन ने बताया कि सांसारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. पति उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करता है. नरेंद्र ने कहा िक बहन को ससुरालवालों ने मारकर फांसी पर लटका दिया है. वह आत्महत्या नहीं कर सकती है. मृतका दो माह की गर्भवती थी.
ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर वधू ने की आत्महत्या
बर्दवान. जमालपुर थाना अंतर्गत भुलुक में नवविवाहिता ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. पुलिस ने मृतका का नाम वंदना मुर्मू(19) बताया है. परिजनों के हवाले से पुिलस ने बताया िक दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










