आइएसपी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

Updated:
विज्ञापन

सार्थक पहल. स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में शहर, प्लांट रहेंगे साफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए स्वच्छ माहौल को जरूरी बताते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए आइएसपी प्रबंधन ने प्लांट व बर्नपुर शहर ोक साफ-सुथरा करने के लिए दो सप्ताह का अभियान शुरू […]

विज्ञापन
सार्थक पहल. स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में शहर, प्लांट रहेंगे साफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए स्वच्छ माहौल को जरूरी बताते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए आइएसपी प्रबंधन ने प्लांट व बर्नपुर शहर ोक साफ-सुथरा करने के लिए दो सप्ताह का अभियान शुरू किया है. इसमें जागरूकता भी मुख्य पहलू होगा.
बर्नपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में अग्रसर होते हुए इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) स्वच्छ संयंत्र और टाउनशीप के लिए सोमवार सो विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की.
यह अभियान एक पखवारे तक चलेगा. स्वच्छता पखवारे की शुरुआत के मौके पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार राठी, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) हिमाद्री भट्टाचार्या, कार्यपालक निदेशक (वर्कस) पवन कुमार सिंह, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक व प्रशासनिक) मृणाल कांत बर्मन, महाप्रबंधक (वित्त व लेखा ) भास्कर सी महापात्र, महाप्रबंधक (परियोजना व वाणिज्य) यतीन्द्र, अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन व इस्को ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहर के एक हिस्से की प्रतीकात्मक सफाई की.
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राठी ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी की संज्ञा दी तथा संरक्षा की दिशा में पहला कदम बताया. उन्होंने हरेक व्यक्ति को इस नेक काम में जुड़ कर इस अभियान को आंदोलन का रूप देने की पहल करने का आह्वान किया. अगले दो सप्ताह में इस अभियान के अंतर्गत बर्नपुर में इस्को स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा विभिन्न चरणों में अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे.
अंतर-विभागीय साफ-सफाई प्रतियोगिता, नारा लेखन व निबंध लेखन प्रतियोगिता के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. कर्मचारियों के साथ-साथ सामान्य नागरिक व स्कूली बच्चों की बड़ी संख्या भी शामिल होकर स्वच्छता के प्रति सेल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola