जामुडि़या के बालानपुर बाउरीपाड़ा में गुलाल खेलने के दौरान माकपा-तृणमूल समर्थकों में जमकर मारपीट

Updated:
विज्ञापन

जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत बालानपुर बाउरीपाड़ा में गुलाल खेलने के दौरान माकपा तथा तृणमूल समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. तृणमूल समर्थक संजय बाउरी, काजल बाउरी के िसर में गंभीर चोट लगी है जबकि तारा बाउरी के हाथों में चोट आई है. तृणमूल ने माकपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं के विरोध में शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय […]

विज्ञापन
जामुड़िया : जामुड़िया थाना अंतर्गत बालानपुर बाउरीपाड़ा में गुलाल खेलने के दौरान माकपा तथा तृणमूल समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. तृणमूल समर्थक संजय बाउरी, काजल बाउरी के िसर में गंभीर चोट लगी है जबकि तारा बाउरी के हाथों में चोट आई है.
तृणमूल ने माकपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं के विरोध में शिकायत दर्ज कराई है. स्थानीय वार्ड पार्षद राखी कर्मकार ने बताया कि बाउरी पाड़ा में गुरुवार की शाम गुलाल खेलने के दौरान टीएमसी समर्थकों पर माकपा कर्मियों ने लाठी डंडा से हमला कर िदया. खबर पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस ने पहुंच स्थिति िनयंत्रित की. दूसरी ओर, माकपा जोनल सचिव मनोज दत्त ने बताया िक तृणमूल कर्मियों ने बाउरीपाड़ा में सुचेता बाउरी के साथ अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की. जामुिड़या थाने में िशकायत दर्ज कराई गई है. घटना को लेकर शुक्रवार को भी पुलिस पिकेिटंग जारी है.
पुलिस अधिकारी पर रंग डालने से स्थिति तनावपूर्ण: जामुड़िया. श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत इमली धौड़ा क्षेत्र में स्थानीय कुछ युवकों ने होली खेलने के क्रम में एसआई पर पेट्रोलिंग के दौरान रंग डाल िदया. पुलिस अधिकारी आग बबूला हो उठा और युवकों से उलझ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola