सीतारामपुर स्टेशन में सांसद मद से लगीं कुर्सियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतारामपुर. सीतारामपुर स्टेशन परिसर में संसद विकास मद से यात्रियों को बैठने के लिये आठ यूनिट वाली कुर्सियां लगायी गयी. सेकेंड क्लास वेटिंग रूम, दो नंबर प्लेटफॉर्म तथा तीन नंबर प्लेटफॉर्म में इन्हें लगाया गया है. सूत्रों ने बताया कि आसनसोल रेल मंडल के आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, कुल्टी व सीतारामपुर स्टेशनों में कुर्सियां लगायी जायेगी. […]
विज्ञापन
सीतारामपुर. सीतारामपुर स्टेशन परिसर में संसद विकास मद से यात्रियों को बैठने के लिये आठ यूनिट वाली कुर्सियां लगायी गयी. सेकेंड क्लास वेटिंग रूम, दो नंबर प्लेटफॉर्म तथा तीन नंबर प्लेटफॉर्म में इन्हें लगाया गया है. सूत्रों ने बताया कि आसनसोल रेल मंडल के आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, कुल्टी व सीतारामपुर स्टेशनों में कुर्सियां लगायी जायेगी. कुल 38 यूनिट कुर्सियां इन स्टेशनों में आवंटित की गयी है. एक यूनिट में तीन कुर्सियां रहेगी. सीतारामपुर में आठ युनिट कुर्सियां मिलने से यात्रियों ने खुशी जतायी है.
भाजयुमो नेता संतोष वर्मा ने कहा कि प्रथम कक्ष वेटिंग रूम कभी खुलता ही नहीं. उसमें प्राय: ताला लगा रहता है. ऐसे में उसमें कुर्सियां लगाने से क्या लाभ है? मालूम हो कि प्रथम कक्ष वेटिंग रूम में तीन यूनिट कुर्सियां रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










