किरायेदारों के प्रमाण पत्र जमा करने होंगे

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : एनआइए के हाथों आइएस के एजेंट के संदेह में छात्र आशिफ अहमद उर्फ राजा दास की कांकसा थाना के गोपालपुर से गिरफ्तारी के बाद स्थानीय गोपालपुर ग्राम पंचायत प्रधान ने तत्काल नया आदेश जारी कर दिया है. माइकिंग कर समस्त गांव व आसपास के इलाकों के मकान मालिकों को इससे अवगत कराया गया […]

विज्ञापन
पानागढ़ : एनआइए के हाथों आइएस के एजेंट के संदेह में छात्र आशिफ अहमद उर्फ राजा दास की कांकसा थाना के गोपालपुर से गिरफ्तारी के बाद स्थानीय गोपालपुर ग्राम पंचायत प्रधान ने तत्काल नया आदेश जारी कर दिया है. माइकिंग कर समस्त गांव व आसपास के इलाकों के मकान मालिकों को इससे अवगत कराया गया है.
सभी मकान मािलकों को अविलंब िकरायेदारों के प्रमाणपत्र पंचायत कार्यालय व थाने में वैरिफिकेशन कराने को कहा गया है. बताया जाता है कि क्षेत्र में छोटे बड़े कुल 40 कल-कारखाने हैं. इसके अलावे दो तेल कंपनियों के िडपो है. वीरुिडहा में एयरफोर्स कैंप, चार गैर सरकारी कॉलेज हैं. गिरफ्तार आशिफ स्थानीय एक गैरसरकारी राजेंद्र अकादमी में पॉलिटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था.
गोपालपुर ग्राम पंचायत प्रधान अर्पिता टाली ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के समस्त किरायेदारों को प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि जमा करने का आदेश दिया गया है. वहीं मकान मालिकों को भी यह निर्देश दिया गया है.
परिचय पत्र पंचायत कार्यालय में जमा देना होगा. कांकसा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय कारखाना मालिकों व मकान मालिकों द्वारा अन्य राज्यों से आये श्रमिकों व छात्रों का तथ्य व परिचय पत्र थाने में जमा नहीं किया जाता है. इस घटना के बाद पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ जांच करेगी. बताया जाता है कि आशिफ की गिरफ्तारी के बाद से गोपालपुर समेत कांकसा व पानागढ़ में भी दहशत व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola