तृणमूल जिलाध्यक्ष ने बनायी चुनावी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर सोमवार को आसनसोल शिल्पांचल जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू के कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें श्री दासू, विधायक तापस बनर्जी, विधायक उज्जवल चटर्जी, विधायक सोहराब अली, विधायक विधान उपाध्याय, मेयर जितेंद्र तिवारी, उपमेयर तब्बसूम आरा, पार्षद बबीता दास, कोयला खदान श्रमिक […]

विज्ञापन
आसनसोल : आगामी विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर सोमवार को आसनसोल शिल्पांचल जिला अध्यक्ष वी शिवदासन उर्फ दासू के कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें श्री दासू, विधायक तापस बनर्जी, विधायक उज्जवल चटर्जी, विधायक सोहराब अली, विधायक विधान उपाध्याय, मेयर जितेंद्र तिवारी, उपमेयर तब्बसूम आरा, पार्षद बबीता दास, कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (आइएनटीटीयूसी) के महासचिव हरेराम सिंह आदि मौजूद थे.
जिलाध्यक्ष श्री दासू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय की गयी. पार्टी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची मे दर्ज नहीं है, उनसे मिल कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराये. मतदाताओं को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यो की जानकारी देनी है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के लाभुकों को भी इस अभियान से जोड़ने की जरूरत है.
विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया पार्षद ने
आसनसोल : 41 नम्बर वार्ड अंतर्गत विभिन्न नालियों के निर्माण व मरम्मत के लिए, गलियों में पीसीसी सड़क का निर्माण आदि के मद में साढ़े नौ लाख की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास मंगलवार को भाजपा पार्षद भृगू ठाकुर ने किया. भाजपा के पूर्व जिला सचिव रामअधिकारी, बल्ला ठाकुर,मदन चौबे तथा स्थानीय निवासी मौजूद थे. पार्षद श्री ठाकुर ने कहा कि नालियों की मरम्मत से गंदा पानी सड़क पर नहीं बहेगा. इससे वार्ड को स्वच्छ रखने मे भी सहायता मिलेगी.
पानी टंकी का शिलान्यास
आसनसोल : 43 नम्बर वार्ड अंतर्गत भगतपाड़ा में सरकारी कुआं के पास रोटरी क्लब आसनसोल ग्रेटर की मदद से तीन हजार लीटर क्षमता की टंकी का शिलान्यास मंगलवार को मेयर जितेंद्र तिवारी ने किया. मौके पर पार्षद आशा शर्मा, पार्षद भृगू ठाकुर, क्लब के अध्यक्ष समीर चौधरी, विनोद केडिया, दिनेश केडिया, सचिन राय, त्रिवेणी राणा, आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola