गरम लोहे की चपेट में आने से छह श्रमिक झुलसे

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना के अंगदपुर स्थित श्याम फियरो ऑलो लिमिटेड एसएस प्लांट के सीसीएमयू यूनिट में कार्य के दौरान लेडर से गर्म लोहा गिरने से उसकी चपेट में आकर छह श्रमिक झुलस गये. किरान ऑपरेटर धर्मेन्द्र िसंह(45) पूरी तरह झुलस गया है. उसे पहले दुर्गापुर के द मिशन अस्पताल लाया गया. लेकिन िचकित्सकों ने […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकोवेन थाना के अंगदपुर स्थित श्याम फियरो ऑलो लिमिटेड एसएस प्लांट के सीसीएमयू यूनिट में कार्य के दौरान लेडर से गर्म लोहा गिरने से उसकी चपेट में आकर छह श्रमिक झुलस गये. किरान ऑपरेटर धर्मेन्द्र िसंह(45) पूरी तरह झुलस गया है.

उसे पहले दुर्गापुर के द मिशन अस्पताल लाया गया. लेकिन िचकित्सकों ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. िफलहाल जख्मी श्रमिक का इलाज दुर्गापुर के विवेकानंद अस्पताल में हो रहा है .स्थिति काफी गंभीर बनी हुयी है. अन्य पांच श्रमिकों का इलाज दुर्गापुर इएसआई अस्पताल में हो रहा है. प्लांट प्रबंधक डीडी राय ने कहा कि घायल श्रमिकों के बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है. प्लांट हर तरह की सहायता देने को तैयार है.

तृणमूल कांग्रेस नेता अरविंद नंदी ने कहा िक प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही दुर्घटना हुई. किसी प्रकार की कोई सुरक्षा की व्यवस्था श्रमिकों के लिये नहीं है. सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने कहा कि अनेक बार सुरक्षा को लेकर उच्च अधिकारियों को कहा गया लेकिन प्लांट के मालिक कुछ प्रभावशाली नेताओं को लेकर अपना उत्पादन लक्ष्य पूरा कर लेता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola