पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल/रुपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के सभी 32 एमआर शॉप डीलरों के सामूहिक इस्तीफा से मचे हड़कंप के बाद 24 घंटे के अंदर खाद्य विभाग के संयुक्त निदेशक शंकर नारायण, खाद्य मंत्री के पीएस तापस विश्वास से सालानपुर प्रखंड कार्यालय में आकर डीलरों के साथ बैठक की और आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में उनके साथ […]

विज्ञापन
आसनसोल/रुपनारायणपुर : सालानपुर प्रखंड के सभी 32 एमआर शॉप डीलरों के सामूहिक इस्तीफा से मचे हड़कंप के बाद 24 घंटे के अंदर खाद्य विभाग के संयुक्त निदेशक शंकर नारायण, खाद्य मंत्री के पीएस तापस विश्वास से सालानपुर प्रखंड कार्यालय में आकर डीलरों के साथ बैठक की और आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में उनके साथ कोई समस्या नहीं होगी.
समस्या हुयी तो प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कार्रवाई होगी. सभी डीलरों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया और रविवार से कार्य आरंभ करने का भरोसा दिया.
बैठक में संयुक्त सचिव श्री नारायण, खाद्य मंत्री के निजी सचिव श्री विश्वास, खाद्य विभाग के जिला कंट्रोलर शुभाशीष पालित, बर्दवान के अतिरिक्त जिला शासक, नये महकमा शासक प्रलय राय चौधरी, विधायक विधान उपाध्याय, मेयर परिषद सदस्य (जलापूर्ति) पूर्णशशि राय, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, बीडीओ देव कुमार चक्रवर्ती, पश्चिम बंगाल एमआर डीलर एसोसिएशन के सचिव खैरु आलम, अधिकारी एवं डीलर एसोसिएशन के जिला और महकमा स्तर के नेता उपस्थित थे.
डीलर एसोसिएशन के राज्य सचिव श्री आलम ने बताया कि राज्य में नेशनल फूड सिक्यूरिटी एक्ट और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल पांच प्रकार के डिजिटल कार्ड का आवंटन हुआ लेकिन सभी कार्ड सभी लाभुकों को नहीं मिला. इससे समस्या आरंभ हुयी.
डीलरों को निर्देश दिया गया कि जिनके पास डिजिटल कार्ड नहीं है, वह उपभोक्ता द्वारा तीन नंबर फार्म भरने पर उन्हें पुराने कार्ड पर ही राशन दिया जाये लेकिन लोगों ने इस विषय को समङो बगैर राशन कार्ड में गड़बड़ी को लेकर डीलरों को निशाना बनाना आरंभ कर दिया. कोटा का माल पूरा न मिलने का खामियाजा भी डीलरों को ही भुगतना पड़ रहा था. लगातार धरना प्रदर्शन, हमले के आतंक से सालानपुर के चार डीलर अस्वस्थ हो गये जिसके बाद सभी ने ‘जान है तो जहान है’ को मूल मंत्र मान कर सामूहिक इस्तीफा दे दिया.
शनिवार को सालानपुर प्रखंड कार्यालय में संयुक्त निदेशक, खाद्य मंत्री के पीएस ने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में डीलरों को कोई समस्या नहीं होगी. कोटा का माल भी पूरा मिलेगा और पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जायेगी. इसके बाद यदि डीलरों पर हमले होते है तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगी.
अधिकारियों से मिले इस आश्वासन के बाद सभी डीलरों ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. श्री आलम ने कहा कि रविवार से सारे डीलर अपना शॉप खोलेंगे और बकाया तीन सप्ताह का माल भी फरवरी माह में ही एक साथ लोगों को दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola