जेएनयू, जेयू कांड के प्रतिवाद में भाजपा का जुलूस, पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ : कांकसा ब्लॉक भाजपा ने जवाहरलाल नेहरू तथा यादवपुर विश्वविद्यालय प्रकरण के खिलाफ शनिवार को पानागढ़ बाजार चौमाथा पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे. ये जुलूस की शक्ल में चौराहे पर पहुंचे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा के महासचवि सीताराम येचुरी और डी राजा तथा […]

विज्ञापन
पानागढ़ : कांकसा ब्लॉक भाजपा ने जवाहरलाल नेहरू तथा यादवपुर विश्वविद्यालय प्रकरण के खिलाफ शनिवार को पानागढ़ बाजार चौमाथा पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान भारी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे. ये जुलूस की शक्ल में चौराहे पर पहुंचे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा के महासचवि सीताराम येचुरी और डी राजा तथा उमर खालीद का पुतला दहन किया.
भाजपा के जुझारू युवा नेता रमन शर्मा ने कहा कि देश के विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों द्वारा खुलेआम देशद्रोही के रूप में काम करना शर्मशार करता है. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना और अलग काश्मीर की मांग करना निंदा का विषय है. मौके पर अन्य भाजपा नेताओं में मोहर लाल बनर्जी, फुलेना राम, महादेव राय, राजकुमार सिंह, धरम घोष, रोहित शर्मा, दीपक ढाली, प्रकाश साव आदि नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola