लाइम स्टोन के दो ब्लॉक मिले बर्नपुर सीमेंट को
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्थानीय बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड को ऑन लाइन नीलामी प्रक्रिया के तहत झारखंड सरकार ने रामगढ़ जिले के हरिहरपुर लेम बिचा ब्लॉक एक तथा ब्लॉक दो (चूना पत्थर) न्यू मिनरल (ऑक्शन) रुल्स, 2015 के तहत आवंटित किया है. झारखंड के खान निदेशक एसपी नेगी ने बताया कि इन […]
विज्ञापन
आसनसोल : सीमेंट उद्योग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्थानीय बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड को ऑन लाइन नीलामी प्रक्रिया के तहत झारखंड सरकार ने रामगढ़ जिले के हरिहरपुर लेम बिचा ब्लॉक एक तथा ब्लॉक दो (चूना पत्थर) न्यू मिनरल (ऑक्शन) रुल्स, 2015 के तहत आवंटित किया है.
झारखंड के खान निदेशक एसपी नेगी ने बताया कि इन दो ब्लॉकों के लिए तीन तीन कंपनियों ने अपने बीड दस्तावेज जमा किये थे. इनमें बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड (आसनसोल), ओंकारा पॉलीप्लास्ट प्रा. लि. (कोलकाता;) तथा बिलासपुर मानिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (बिलासपुर) शामिल थी.
तकनीकी आधार पर तीनों कंपनियों का चयन किया गया था. इसके बाद नीलामी प्रक्रिया में बर्नपुर सीमेंट को इन दो ब्लॉकों को आवंटित करन ेका निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नीलामी के लिए प्रेषित डिस्पैच के मूल्य की राशि का दस फीसदी निर्धारित किया था. बर्नपुर सीमेंट ने इसके लिए 12 फीसदी राशि की बोली लगायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










