विहिप ने फूंका राहुल, येचुरी, राजा का पुतला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : जादवपुर महाविद्यालय और जेएनयू के छात्रों द्वारा चलाये जा रहे कथित देश विरोधी मुहिम के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल नॉर्थ प्रखंड कार्यकर्ताओं ने आसनसोल जिलाध्यक्ष ओम नारायण के नेतृत्व में बुधवार को रेल पार के सफी मोड़ के निकट विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सिताराम येचूरी, कांग्रेस […]
विज्ञापन
आसनसोल : जादवपुर महाविद्यालय और जेएनयू के छात्रों द्वारा चलाये जा रहे कथित देश विरोधी मुहिम के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के आसनसोल नॉर्थ प्रखंड कार्यकर्ताओं ने आसनसोल जिलाध्यक्ष ओम नारायण के नेतृत्व में बुधवार को रेल पार के सफी मोड़ के निकट विरोध प्रदर्शन किया.
उन्होंने माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सिताराम येचूरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीपीआइ के राज्य सभा सांसद डी राजा का पुतला दहन किया.
विहिप के जिलाध्यक्ष श्री नारायण ने बताया कि विहिप कार्यकर्ता सरकार से इस तरह के राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर पूर्ण रोक की मांग करते हैं वरना वे देश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
जादवपुर महाविद्यालय और जेएनयू विवाद को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री येचुरी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल और सीपीआइ के राज्य सभा सांसद डी राजा के बयान ने मामले को राजनीतिक स्तर से जोड़ दिया है. अवसर पर विहिप के आसनसोल जिला सह सचिव शशि भूषण यादव, आसनसोल उत्तर प्रखंड के सचिव धर्मेद्र प्रसाद, बजरंग दल आसनसोल उत्तर नगर प्रखंड के संयोजक गौरव कुमार, पिंटू सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










