येचुरी, डी राजा, केजरीवाल व राहुल का पुतला फूंका
रानीगंज विद्युत कार्यालय के समक्ष जमकर हुई इनके खिलाफ नारेबाजी रानीगंज : जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन करने वाले माकपा के सीताराम येचुरी, डी राजा, आप के अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक विश्व हंिदूू परिषद की रानीगंज शाखा ने रानीगंज विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन […]
रानीगंज विद्युत कार्यालय के समक्ष जमकर हुई इनके खिलाफ नारेबाजी
रानीगंज : जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वाले राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन करने वाले माकपा के सीताराम येचुरी, डी राजा, आप के अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक विश्व हंिदूू परिषद की रानीगंज शाखा ने रानीगंज विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया.
इस दौरान इन नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. पुतलों को पीट प्रदर्शन कारियों ने गुस्सा जाहिर किया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसचिव राजेश गुप्ता, रानीगंज शाखा के सांतनु मुखर्जी, तेज प्रताप सिंह, बजरंग दल के संयोजक अविनाश राउत, रोहित अग्रवाल, राहुल पटवा, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
राजेश गुप्ता ने कहा कि वोट की राजनीति के लिये देश की अस्मत से खेलने वाले ऐसे नेताओं को यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है. जेएनयू में राष्ट्रविरोधी तथा पाकिस्तान जिंदाबाद एवं भारत मुर्दाबाद का नारा लगाने वाले छात्र संघ के नेताओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा देनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










