एटीएम का उद्घाटन किया बिहार के वित्त मंत्री ने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रेलपार (आसनसोल) : बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी ने सोमवार को रेलपार इलाके के शीतलाडांगा जूनियर हाइ स्कूल कैंपस में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम सेंटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक इलाके के निवासियों के विकास में काफी मददगार साबित होगा. मौके […]
विज्ञापन
रेलपार (आसनसोल) : बिहार के वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी ने सोमवार को रेलपार इलाके के शीतलाडांगा जूनियर हाइ स्कूल कैंपस में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम सेंटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैंक इलाके के निवासियों के विकास में काफी मददगार साबित होगा. मौके पर विधायक सोहराब अली व बैंक के अधिकारी मौजूद थे.
एटीएम सेंटर का उद्घाटन करने के बाद वित्त मंत्री श्री सिद्दिकी ने कहा कि रेलपार काफी पिछड़ा इलाका है. अल्पसंख्यकों की आबादी अधिक होने के बाद भी इनके विकास क ेलिए अधिक कुछ नहीं किया गया है. लेकिन इलाके के निवासियों के विकास में बैंकों में निर्णायक भूमिका को देखते हुए इलाके में बैंक कार्यालय अधिक होने चाहिए थे.
उन्होंने कहा कि पीएनबी विकास में काफी मददगार साबित होगा. स्टूडेंट्सों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक में आर्थिक सहायता मिलेगी. उन्होंने कहा कि बैंक के सर्किल मैनेजर ओम प्रसाद की पहल पर यह सेंटर खुला है. उन्होंने कहा कि यह उनका राजनीतिक दौरा नहीं है.
समारोह की अध्यक्षता एसएम जलाल ने की. बैंक अधिकारियों में सर्किल मैनेजर श्री प्रसाद, बस्तीन बाजार शाखा के प्रबंधक विनोद कुमार चौधरी, बर्दवान के शाखा प्रबंधक असी अहमद, स्कूल कमेटी के सचिव एसएम अफजल व खुर्शीद आलम खान आदि उपस्थित थे.
बिहार के प्रति मीडिया नकारात्मक
समारोह के बाद निजी मुलाकात में उन्होंने कहा कि मीडिया का रूख बिहार के प्रति नकारात्मक है. सर्वाधिक अपराध दिल्ली, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में होते हैं, लेकिन मीडिया बिहार की घटनाओं को अतिरंजित कर दिखाता है.
बिहार में अपराधियों की नकेल कसी जा रही है. उन्होंने कहा कि नक्सलवादियों से निपटने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है तथा उन्हें मुख्य धारा में शामिल किया जा रहा है. बिहार पूरी तरह से शांत हो चला है.
ख्यमंत्री मीतिश कुमार के नेतृत्व में चल रहे विकास के प्रति व्यापक जनादेश मिला है. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में विबार देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










