बिग बाजार कर्मी ने की आत्महत्या
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत बाटा मोड इलाके सोमवार की सुबह दोलन दास(24) ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसके भाई जयदेव दास ने कहा कि दोलन गैलेक्सी मॉल के बिग बाजार में कार्य करती थी. उसका कथित प्रेमी शनि के साथ अक्सरहां विवाद होता था. वह हमेशा अपसेट रहती थी. वेलेंटाइन डे […]
विज्ञापन
बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत बाटा मोड इलाके सोमवार की सुबह दोलन दास(24) ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसके भाई जयदेव दास ने कहा कि दोलन गैलेक्सी मॉल के बिग बाजार में कार्य करती थी.
उसका कथित प्रेमी शनि के साथ अक्सरहां विवाद होता था. वह हमेशा अपसेट रहती थी. वेलेंटाइन डे के दिन भी इन दोनो के बीच कहा सुनी हुयी थी. परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदार के घर शादी में गये थे. वह घर पर अकेली थी. सोमवार को डय़ूटी नहीं जाने पर कर्मियों ने उन्हें सूचना दी.
घर पहुंच कर देखा तो दोलन पंखे से झूल रही थी. घटना की सूचना हीरापुर थाना को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










