मुआवजा, नौकरी की मांग को लेकर धरना

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापुर : कोकओवन थाना अंतर्गत औद्योगिक इलाका अंगदपुर स्थित आधुनिक कारखाना में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में अपना पैर गंवा चुका कर्मचारी पिंटू कुमार सोमवार को कारखाना के समक्ष मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गया. उसने बताया कि वर्ष 2015 के सितंबर महीने में […]

विज्ञापन
दुर्गापुर : कोकओवन थाना अंतर्गत औद्योगिक इलाका अंगदपुर स्थित आधुनिक कारखाना में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में अपना पैर गंवा चुका कर्मचारी पिंटू कुमार सोमवार को कारखाना के समक्ष मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गया.
उसने बताया कि वर्ष 2015 के सितंबर महीने में आधुनिक कारखाना में ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उसका एक पैर कट गया था.
तब से आज तक कारखाना प्रबंधन ने कोई मुआवजा नहीं दिया और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिली. ऐसे में काफी कठिन दौर से गुजर रहा है. घर खर्च जुटाने में परिवार वालों को पापड़ बेलना पड़ रहा है. इसलिए उन्हें बाध्य होकर धरना देना पड़ा. कर्मचारी की समस्याओं के निदान के उद्देश्य से तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता अशोक दत्त ने इस रोज कारखाना प्रबंधन के साथ बैठक की.
प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भुक्तभोगी कर्मचारी पिंटू को मुआवजा दिया जायेगा तथा उसके लायक कोई काम हो तो उसे ही काम पर रख लिया जायेगा अथवा परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. यह आश्वासन मिलने के बाद पिंटू कुमार धरना से उठ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola