बराकर में रही व्यवसायिक बंदी सफल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बराकर : द वेस्ट बंगाल एग्रीकल्चरल प्रोडय़ूस (रेगुलेशन) एक्ट, 1972 के खिलाफ बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर शनिवार को बराकर शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे. सनद रहे कि राज्य सरकार ने दो प्रतिशत कृषि टैक्स लागू करने की अधिसूचना जारी की है. गल्ला व्यवसायी, आभूषण दुकान स्टेशनरी दुकान सहित […]
विज्ञापन
बराकर : द वेस्ट बंगाल एग्रीकल्चरल प्रोडय़ूस (रेगुलेशन) एक्ट, 1972 के खिलाफ बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर शनिवार को बराकर शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे. सनद रहे कि राज्य सरकार ने दो प्रतिशत कृषि टैक्स लागू करने की अधिसूचना जारी की है.
गल्ला व्यवसायी, आभूषण दुकान स्टेशनरी दुकान सहित चाय पान एवं मिठायी दुकान भी बंद थी. बाजार सुनसान रहा. चेंबर सचिव शिवकुमार अग्रवाल ने आंदोलन को पूर्ण सफल बताया. उपाध्यक्ष बालमुकुंद अग्रवाल, सुनील भालोटिया, नारायण सुहासरिया, रामेश्वर भगत, सुरेश गोयल, संदीप लोयलका, पवन सुहासरिया, कमल अग्रवाल, तोनु मुखर्जी, मनोज अग्रवाल, सीताराम बर्नवाल, बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दीपक दुधानी आदि सक्रिय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










