डाउन पूर्वा एक्सप्रेस की पैंट्री कार सील की वरीय डीसीएम ने

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : खराब भोजन और सामान्य से अधिक दर से कीमत वसूली के विरोध में नयी दिल्ली से हावड़ा जा रही 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों ने गुरुवार की रात आसनसोल स्टेशन पर जम कर हंगामा किया. सीनियर डीसीएम आशुतोष उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों की शिकायत सुनी तथा पैंट्री कार को […]

विज्ञापन
आसनसोल : खराब भोजन और सामान्य से अधिक दर से कीमत वसूली के विरोध में नयी दिल्ली से हावड़ा जा रही 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों ने गुरुवार की रात आसनसोल स्टेशन पर जम कर हंगामा किया.
सीनियर डीसीएम आशुतोष उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों की शिकायत सुनी तथा पैंट्री कार को सीज कर दिया. उन्होंने यात्रियों को आश्वासन दिया कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ क ड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद यात्री शांत हुए. सवा घंटे बाद ट्रेन रात्रि 00:05 बजे रवाना हुयी. सूत्रों के अनुसार पूर्वा एक्सप्रेस 22:36 बजे आसनसोल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर आयी.
22:50 बजे ट्रेन खुलने के बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी. एसी बोगी के टू टीयर और थ्री टीयर में सफर कर रहे दर्जनों यात्रियों ने पैंट्री कार के पास हंगामा करना शुरू कर दिया. अन्य यात्री भी जमा हो गये तथा पैंट्री कार कर्मियों से विवाद बढ़ने लगा. सूचना मिलने के बाद डीएसएस मनोज कुमार पहुंचे और यात्रियों से जानकारी ली. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि वे डीआरएम स्तर के अधिकारी के समक्ष ही शिकायत करेंगे. जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, ट्रेन नहीं खुलेगी.
काफी समय बाद यात्रियों ने बताया कि पैंट्री कार के कर्मी ने यात्रियों के साथ र्दुव्‍यवहार किया, वे यात्रियों से सामान्य से अधिक कीमत मांग रहे हैं. पानी में रेल नीर की जगह स्थानीय ब्रांड का पानी दे रहे हैं, सफर कर रहे तीन यात्री इनका खाना और पानी पी कर बीमार पड़ गये हैं.
सामान्य वेज खाने का एक सौ साठ, दो सौ रूपये मांग रहे हैं, नन वेज की कीमत तीन सौ से तीन सौ पचास रुपये बता रहे हैं. आरपीएफ वेस्ट पोस्ट प्रभारी प्रसन्न कुमार, सेकेंड इंस्पेक्टर दीपंकर दे, एसआइ राजेश मंडल, जीआरपी प्रभारी श्यामल राय पहुंचे.
सीनियर डीसीएम श्री उपाध्याय पहुंचे. यात्रियों ने उनसे भी शिकायत की. उन्होंने आरपीएफ अधिकारियों के समक्ष यात्रियों से लिखित शिकायत ली और पैंट्री कार का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की जायेगी. दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन 00:05 बजे रवाना हुयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola