बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार शुरू

Updated:
विज्ञापन

रुपनारायणपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भले ही अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कर्मियों ने चुनाव के लिए दीवार लेखन का कार्य आरंभ कर दिया गया है. अधिकृत उम्मीदवार के नाम का जगह खाली छोड़ कर प्रचार के लिये संपूर्ण विवरण […]

विज्ञापन
रुपनारायणपुर : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने भले ही अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के कर्मियों ने चुनाव के लिए दीवार लेखन का कार्य आरंभ कर दिया गया है.
अधिकृत उम्मीदवार के नाम का जगह खाली छोड़ कर प्रचार के लिये संपूर्ण विवरण लिखा जा रहा है. इस संबंध में राजनीतिक दलों का कहना है कि उम्मीदवार के नामों की घोषणा होने के बाद चुनाव प्रचार कार्य काफी बढ़ जाता है. अभी दबाब कम होने के कारण दीवार लेखन पूरा किया जा रहा है.
बाद में सिर्फ उम्मीदवार का नाम उसमें जोड़ दिया जायेगा. इससे समय की काफी बचत होगी. तृणमूल और माकपा ने उम्मीदवार घोषणा होने के पूर्व ही दीवार लेखन का कार्य तेजी से आरंभ कर दिया है. दीवार दखल करने के साथ साथ प्रचार भी लिखा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola