एसडीओ के समक्ष माकपा का प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : डिजिटल कार्ड निर्माण व वितरण में बड़े पैमान ेपर हुयी गड़बड़ी तथा राशनिंग व्यवस्था के ध्वस्त होने के विरोध में आसनसोल माकपा जोनल कमेटी के बैनर तले पार्टी कर्मियों ने गुरूवार को पार्थो मुखर्जी के नेतृत्व में महकमाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर पार्षद वशीमूल हक, पूर्व मेयर तापस कुमार राय, […]
विज्ञापन
आसनसोल : डिजिटल कार्ड निर्माण व वितरण में बड़े पैमान ेपर हुयी गड़बड़ी तथा राशनिंग व्यवस्था के ध्वस्त होने के विरोध में आसनसोल माकपा जोनल कमेटी के बैनर तले पार्टी कर्मियों ने गुरूवार को पार्थो मुखर्जी के नेतृत्व में महकमाशासक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.
मौके पर पार्षद वशीमूल हक, पूर्व मेयर तापस कुमार राय, जोनल सचिव मनोज दास, देवदीप चक्रवर्ती, सत्ताे चटर्जी, देवू सेन गुप्ता, बासू मल्लिक, पार्षद कविता घोष आदि उपस्थित थी.
माकपा समर्थकों ने जम कर राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की. इसके पहले वे जिला पुस्तकालय के समक्ष जमा हुए तथा जुलूस की शक्ल में महाकमा शासक कार्यालय तक गये. प्रदर्शन करने के बाद उनका शिष्टमंडल महकमाशासक अमिताभ दास से मिला तथा उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की.
श्री दास ने आश्वासन दिया कि मांगों को संबंधित अधिकारियों तक भेज दिया जायेगा. पार्टी नेताओं ने कहा कि पुराने राशन कार्ड पर सोमवार से कार्डधारकों को राशन देना होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के स्तर से कई योजनाएं शुरू की गयी है. लेकिन उसके लिए जमीनी कार्य नहीं किया गया है. यही कारण है कि अराजकता का माहौल बन गया है. नाम में गड़बड़ी होने के साथ-साथ योजना में भी गड़बड़ी है.
इसे दूर करने के बजाय राशनिंग अधिकारी राशन डीलरं पर बांकुडा से माल उठाने के ळिए दबाब बना रहे हैं. आपूत्तर्ि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता घटिया होने तथा अराजक स्थिति के कारण डीलर सामग्री नहीं उटाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सत्ताशीन तृणमूल घोटालेबाजों की पार्टी है. सबसे पहले टीएमसी कार्यालयों की तलाशी लेनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










