मुख्य डाक घर की लिफ्ट खराब, बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : जीटी रोड स्थित आसनसोल प्रधान डाक घर का लिफ्ट विगत कई वर्षो से खराब होने के कारण ग्राहकों खास कर वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी होती है. उन्हें ्रकाफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. पोस्ट ऑफिस के ग्राहक सोमेन गोराई, बबीता पाल आदि ने बताया कि कई कारणों से पोस्ट ऑफिस के […]

विज्ञापन
आसनसोल : जीटी रोड स्थित आसनसोल प्रधान डाक घर का लिफ्ट विगत कई वर्षो से खराब होने के कारण ग्राहकों खास कर वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी होती है. उन्हें ्रकाफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. पोस्ट ऑफिस के ग्राहक सोमेन गोराई, बबीता पाल आदि ने बताया कि कई कारणों से पोस्ट ऑफिस के चौथे तल्ले पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक से मिलने सीढ़ी चढ़ कर जाना पड़ता है. बुजुर्ग ग्राहकों के लिए यह कठिनाई भरा कार्य होता है.
अगर लिफ्ट की मरम्मत कर दी जाये तो काफी सुविधा होती. इस बारे में डाक अधीक्षक गौतम घोष ने बताया कि रिजनल कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है, फिर से भेजेंगे. लिफ्ट पुराने मॉडल का है. यहां इसका कारीगर भी नहीं मिल रहे. हालांकि पेंशन भोगी ग्राहकों के लिए भूतल पर ही पेंशन कार्यालय निर्माणाधीन है. जिसमें वायरिंग और कनेक्शन का काम चल रहा है. शीघ्र ही इसे चालू कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola