निष्पक्ष होकर शिल्पांचल में कार्ड वितरण करने की हुई मांग

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : डिजिटल कार्ड के वितरण में गड़बड़ियां दूर करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर वाम संग्राम कमेटियों ने लावदोहा और पांडेश्वर बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. माकपा, सीपीआई और आरएसपी के हजारों समर्थक पांडेश्वर बीडीओ कार्यालय पर निर्धारित समय पर जमा हुये और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर […]

विज्ञापन
हरिपुर : डिजिटल कार्ड के वितरण में गड़बड़ियां दूर करने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर वाम संग्राम कमेटियों ने लावदोहा और पांडेश्वर बीडीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर बीडीओ को मांग पत्र सौंपा.
माकपा, सीपीआई और आरएसपी के हजारों समर्थक पांडेश्वर बीडीओ कार्यालय पर निर्धारित समय पर जमा हुये और राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाये. कुछ देर बाद प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया. सभा के बाद छह सदस्यीय टीम ने बीडीओ सुबल चंद्र महापात्र को मांग पत्र दिया. बीडीओ श्री महापात्र ने बताया कि इन मांगों को प्रमुखता देते हुए जल्द ही वाम नेताओं के साथ बैठक की जायेगी. विधायक गौरांग चटर्जी ने कहा कि तृणमूल सरकार की गलत नीतियों, उसकी मनमानी तथा श्रमिक, किसानों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि नियमानुसार गुटबाजी बंद कर डिजिटल राशन कार्ड वितरण करने, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी को राशन देने, मनरेगा में श्रमिकों को सरकार निर्धारित राशि का भुगतान करने, बेलगाम भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कानून बनाने संबंधी मांग की गई है.
उचित कार्रवाई नहीं होने पर वाम संग्राम कमेटी बड़ा आंदोलन करेगी. मौके पर पूर्व विधायक मदन बाउरी, सीपीआई नेता अखिलेश सिंह, आरएसपी नेता गोलूराम रवानी, सीपीआइ के सचिव नंद प्रसाद, आरएसपी के दिनेश पासवान, सीपीआइ(एमएल) नेता कीर्तन कोटाल और साधन दास भी उपस्थित थे.
मेयर को सौंपा ज्ञापन
रानीगंज. पुराने सभी राशन कार्ड धारकों को डिजिटल कार्ड देने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को रानीगंज माकपा जोनल कमेटी ने बोरो नंबर दो कार्यालय में मेयर जितेंद्र तिवारी एवं रानीगंज बीडीओ कार्यालय में बीडीओ प्रशांत महतो को ज्ञापन सौंपा. मौके पर रानीगंज माकपा जोनल सचिव रुनु दत्त, सुप्रिया राय, कल्लोल घोष, पार्षद आरिज जलेस, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल सह काफी संख्या में माकपा कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद थे.
सुप्रिय राय, कल्लोल घोष, सुनील खंडेलवाल तथा आरिज जलेस ने मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रानीगंज में एक लाख 31 हजार पुराने कार्ड धारक हैं. 95 हजार को ही नया डिजिटल कार्ड दिया जा रहा है. सभी को कार्ड देना होगा. आयकर दाताओं को छोड़ सभी परिवारों को 35 किलो चावल दो रुपया किलो के भाव से प्रदान करना होगा.
मेयर ने ज्ञापन की प्रति स्वीकारते हुए कहा कि राशन कार्ड के लिये जिन्होंने फार्म भरा है, उन्हें 16 से कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू होगी. दूसरी ओर रानीगंज बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन देने के दौरान माकपा नेता आजादी प्रसाद, नारायण बाउरी, देवीदास बनर्जी, संजय प्रसाद समेत काफी संख्या में माकपा कर्मी तथा समर्थक उपस्थित थे. बीडीओ पी महतो ने ज्ञापन की प्रति स्वीकारते हुए विभागीय उच्चधिकारियों को जानकारी देने का आश्वासन दिया.
बीडीओ को ज्ञापन
जामुड़िया. नये राशन कार्ड समेत चार सूत्री मांगों को लेकर जामुड़िया माकपा कृषक सभा ने जामुड़िया बीडीओ को ज्ञापन सौंपा.
मौके पर पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी, माकपा जोनल सचिव मनोज दत्त, सुजीत दत्त, काजल बाउरी, विनय बाउरी आदि उपस्थित थे. जामुड़िया माकपा महिला समिति ने बाटा मोड़ में धरना प्रदर्शन किया. इसमें शीला सरकार, संगीता कोड़ा, गीता दत्त समेत काफी संख्या में माकपा समर्थक महिलाएं तथा पुरुष शामिल थे.
मौके पर वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि राशन कार्डो के डिजिटलाइजेशन के नाम पर कई लाभुकों का नाम हटा दिया है. गरीबों को दो रुपया किलो के भाव से 35 किलो अन्न प्रदान करना होगा. सभी को राशन कार्ड देना होगा. ज्ञापन की प्रति बीडीओ बुद्धदेव पान ने स्वीकारते हुये उच्चधिकारी को सौपें जाने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola