नगरपालिका में पिट गयीं तृणमूल की महिला पार्षद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के घुसकरा नगरपालिका में ग्रुप डी और ग्रुप सी कर्मियों के नियोजन के मुद्दे पर चल रही बैठक के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद नित्यानंद चटर्जी ने अपनी ही पार्टी की पार्षद मल्लिका चौड़दार की पिटाई कर दी. इसके बाद हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित कर दी गयी. […]
विज्ञापन
पानागढ़ : बर्दवान जिले के घुसकरा नगरपालिका में ग्रुप डी और ग्रुप सी कर्मियों के नियोजन के मुद्दे पर चल रही बैठक के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के पार्षद नित्यानंद चटर्जी ने अपनी ही पार्टी की पार्षद मल्लिका चौड़दार की पिटाई कर दी.
इसके बाद हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित कर दी गयी. सूचना मिलने के बाद महिला पार्षद के समर्थकों ने कार्यालय पहुंच कर पार्षद नित्यानंद को घेर लिया. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. कर्मियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. इस संबंध में महिला पार्षद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महिला पार्षद मल्लिका ने बताया कि एक वर्ष पहले हुए नगरपालिका चुनाव में तृणमूल ने बोर्ड गठित किया था. ग्रुप डी और ग्रुप सी के कर्मियों के नियोजन की बात चल रही है. वे लगातार इस मामले को बोर्ड की बैठक में उठा रही हैं. मंगलवार को भी इस मुद्दे पर चर्चा चल रही थी.
बैठक के दौरान ही पार्टी पार्षद नित्यानंद ने उनकेखिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसका प्रतिवाद करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. इधर, पार्षद नित्यानंद का कहना है कि बैठक के दौरान पार्षद मल्लिका ने 20-25 बाहरी युवकों को बुला लिया तथा बैठक रद्द करने के लिए हंगामा शुरू कर दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें बुरे अंजाम की धमकी दी गयी. उन्होंने महिला पार्षद से मारपीट से साफ इनकार किया.
कर्मियों ने बताया कि महिला पार्षद की पिटाई की सूचना मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में कार्यालय परिसर में जमा हो गये तथा हमलावर पार्षद का घेराव कर उनके साथ मारपीट की. इसके बाद दोनों पार्षदों के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गयी. काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को शांत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










