हरिपुर में पशु लदा वाहन पकड़ा युवकों ने

Updated:
विज्ञापन

हरिपुर : पांडेश्वर थाना अंतर्गत हरिपुर कोलियरी स्थित नेशनल हाइवे 60 पर चंदा काट रहे युवकों ने सोमवार को पशु व पशु मांस से भरा वाहन पक ड़ा. चालक तथा उस पर सवार दो लोगों को पकड़कर पुछताछ शुरू की गयी. दो लोग फरार हो गये. एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया […]

विज्ञापन
हरिपुर : पांडेश्वर थाना अंतर्गत हरिपुर कोलियरी स्थित नेशनल हाइवे 60 पर चंदा काट रहे युवकों ने सोमवार को पशु व पशु मांस से भरा वाहन पक ड़ा. चालक तथा उस पर सवार दो लोगों को पकड़कर पुछताछ शुरू की गयी. दो लोग फरार हो गये. एक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
युवकों ने बताया कि वाहन रोकने के बाद देखा गया कि वाहन से रक्त निकल रहा था. उसके बाद वाहन के अंदर देखने पर आठ पशु मृत व अर्ध मृत पड़े थे. किसी के ा गले से रक्त निकल रहा है तो किसी का गला कटा हुआ था. इसके बाद वाहन चालक व उस पर सवार दो युवकों को पक ड़लिया गया.
सख्ती के साथ पूछताछ करने पर पता चला कि ये सारे पशु भागलपुर से लाये जा रहे थे. इसे आसनसोल ले जाया जा रहा था. पकड़े गये युवक मोहम्मद भूट्टो खान ने बताया कि ये सारे पशु बिना काम के थे. इसलिये इसको आसनसोल में बेचने ले जा रहे थे. मरने के पहले ही इसे काट दिया गया. ताकि इनके मांस का उपयोग हो सके.
इधर तृणमूल हरिपुर कोलियरी के नेता सपन मंडल ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने पांडेश्वर थाना पुलिस को सूचना दी. किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. थाना प्रभारी सुब्रत घोष ने बताया कि पशु भागलपुर से लाये जा रहे थे. सभी पशु कमजोर और अधमरे थे. उनकी खरीदारी की गयी थी. उसका चालान और रसीद भी थी. इसलिये वाहन को छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola