99 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कम हुआ टेंसन. माध्यमिक में प्रथम पत्र की परीक्षा महकमा में हुई शांतिपूर्ण आसनसोल/बर्नपुर : पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड संचालित माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आसनसोल महकमा के 11 मुख्य परीक्षा केंद्र एवं 44 सामान्य परीक्षा केंद्रों में सोमवार को प्रथम पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुयी. वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एक्जामिनेशन के आसनसोल […]
विज्ञापन
कम हुआ टेंसन. माध्यमिक में प्रथम पत्र की परीक्षा महकमा में हुई शांतिपूर्ण
आसनसोल/बर्नपुर : पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड संचालित माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन आसनसोल महकमा के 11 मुख्य परीक्षा केंद्र एवं 44 सामान्य परीक्षा केंद्रों में सोमवार को प्रथम पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुयी.
वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एक्जामिनेशन के आसनसोल महकमा संयोजक मनोज यादव ने बताया कि परीक्षा में 21,354 परीक्षार्थी में से 20,156 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 226 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. कहीं से भी कदाचार या परीक्षार्थियों के स्तर से किसी असुविधा का शिकायत नहीं मिली है. परीक्षार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी. अधिसंख्य का कहना था कि प्रश्न सामान्य थे तथा उत्तर लिखने में कोई अधिक परेशानी नहीं हुयी. पहले दिन परीक्षा अच्छी होने के कारण परीक्षा को लेकर उनका टेंशन काफी कम हो गया है.
श्री यादव ने बताया कि आसनसोल महकमा में शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 11 मुख्य परीक्षा केंन्द्र स्थापित किये गये हैं तथा इनसे 44 परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है. मुख्य परीक्षा केंद्रों में जाैहरमल जालान हाइ स्कूल, कन्यापुर हाइ स्कूल, जामग्राम हाइ स्कूल, चित्तरंजन डीएबी हाइ स्कूल, सोदपुर कोलियरी हाइ स्कूल युनिट टू, बारी विद्यालय हाइ स्कूल, रानीगंज हाइ स्कूल, के ंदा हाइ स्कूल, चित्र बीबी हाइ स्कूल(गल्र्स), बोरीडांगा हाइ स्कूल, दोमाहनी के लेजोरा व्यायज हाइ स्कूल आदि है. उन्होंने कहा कि बर्नपुर के बारी विद्यालय हाइ स्कूल के सब केंद्र बर्नपुर व्यायज हाइ स्कूल, श्री गुरूनानक गल्र्स हाइ स्कूल, महात्मा गांधी हाइ स्कूल, नरसूंडा हाइ स्कूल, बर्नपुर सुभाष पल्ली हाइ स्कूल, रहमत नगर हाइ स्कूल, सांता डंगाल हाइ स्कूल आदि है.
प्रथम दिन सोमवार क ो बांग्ला, हिंदी, गुजराती, नेपाली, उड़िया, गुरूमुखी, तमिल, तेलूगु, उर्दू व संथाली भाषा की परीक्षा हुयी. जिसमें 20,156 परीक्षार्थी उपस्थित थे. 226 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इसके साथ ही काखोया अरविंद दास हाइ स्कूल तथा श्रीपुर हाइ स्कूल में एक-एक विकलांग परीक्षार्थी ने सहायक की सहायता से परीक्षा दी. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुयी. कहीं से भी कदाचार की शिकायत नहीं मिली.
मौसम ठीक रहने के कारण परीक्षार्थी को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुयी. परीक्षा केंद्रो का नजदीक हाने के कारण सभी परीक्षार्थी समय पर पहुंच पा रहे है. किसी को सेंटर खोजने के लिये दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा.
आसनसोल नॉर्थ अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों अरूणोदय एचएस स्कूल, कल्ला हरीपद हाई स्कूल, हाजी कदम रसूल स्कूल, एनसी लाहीड़ी स्कूल सहित इलाके के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही.
पुलिस व प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों के समय से पहुंचने की सुविधा को लेकर ट्रॉफिक जाम और अन्य समस्याओं से निबटने के लिए शहर के मुख्य चौराहों ओर संभावित भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर अतिरिक्त ट्राफिक पुलिस के जवान और सीपीवीएफ की तैनाती की थी जो मुस्तैदी के साथ जाम को तेजी से हटा रहे थे ताकि परीक्षार्थियों को ले रहे निजी वाहन, बसें, ऑटो कहीं जाम में फंस कर समय नष्ट होने से बचें. परीक्षा 11.45 से आरंभ होनी थी और परीक्षार्थियों को 11.15 तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर जाने का निर्देश दिया गया था.
परीक्षा के निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षार्थी अपने अभिभावकों कुछ अकेले तो कुछ अपने सह पाठियों के संग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते दिखे. कुछ परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले उनके माध्यमिक के एडमिट कार्ड जांच कर प्रवेश की अनुमति दी गयी. परीक्षार्थियों को सख्त चेतावनी दी गयी थी कि वे अपने साथ किसी प्रकार का नोट, पुस्तक, लेखन सामग्री, मोबाईल फोन न ले जायें.
फाइनल घंटी के साथ परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों के गेट बंद कर दिये परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में निषेद्याज्ञा लागू कर दी गयी थी. परीक्षार्थियों के साथ आये अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से एक निदृष्ट दूरी तक हटने के लिए पुलिस ने निर्देश दिया था. परीक्षा चलने के दौरान उस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तेज ध्वनि वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










