पथावरोध कर जताया विरोध
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रानीगंज : ‘सबूज साथी’ परियोजना के तहत साइकिल नहीं मिलने से नाराज बासंती देवी गोयनका बालिका विद्यालय की दसवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने एनएसबी रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इनका आरोप है कि इस संबंध में पूछे जाने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रुति गांगुली ने संतोषजनक उत्त्तर नहीं दिया. अवरोध के कारण […]
विज्ञापन
रानीगंज : ‘सबूज साथी’ परियोजना के तहत साइकिल नहीं मिलने से नाराज बासंती देवी गोयनका बालिका विद्यालय की दसवीं से बारहवीं तक की छात्राओं ने एनएसबी रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
इनका आरोप है कि इस संबंध में पूछे जाने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रुति गांगुली ने संतोषजनक उत्त्तर नहीं दिया. अवरोध के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. खबर पाकर एमएमआइसी(स्वास्थ्य) दिव्येंदू भगत, रानीगंज थाना प्रभारी ए सरकार के अलावा विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रुति गांगुली पहुंची एवं छात्राओं को साइकिल प्रदान करने का आश्वासन दिया.
विद्यालय के समक्ष राष्ट्रीय राजमार्ग 60 को जाम करने वाली छात्राओं ने बताया कि बुधवार को विद्यालय की 323 छात्राओं को साइकिलें दी गयीं लेकिन 700 छात्राओं को साइकिलें नहीं मिली हैं.
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से कारण जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने सटीक जवाब नहीं दिया. प्रदर्शनकारी छात्राओं ने मौके पर प्रधानाध्यापिका को बुलाने तथा कारण बताने की मांग की. दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दसवीं से लेकर द्वादश तक 1056 छात्राओं को साइकिल प्रदान की जायेंगी. बुधवार को 323 छात्राओं को साइकिलें दी गयीं.
शुक्रवार को और 200 छात्राओं को साइकिल प्रदान की जायेंगी. छात्राएं सोच रही हैं कि उन्हें साइकि लें नहीं मिलेंगी. इस विषय में नोडल अधिकारी ए कोनार ने बताया कि विद्यालय में साइकिल रखने का अभाव है. स्थानाभाव के कारण ही बुधवार को 323 छात्राओं को साइकिलें दी गयीं. सभी 1056 छात्राओं को साइकिलें मिलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










