ऑनलाइन करें निर्धारण, भुगतान

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाके में होल्डिंग टैक्स भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है. इससे निगम इलाके के निवासियों को इस शुल्क के निर्धारण व भुगतान में काफी सुविधा होगी. यह जानकारी मेयर जितेन्द्र तिवारी ने बुधवार को अपने कक्ष में दी. मौके पर नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी […]

विज्ञापन
आसनसोल : आसनसोल नगर निगम इलाके में होल्डिंग टैक्स भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है. इससे निगम इलाके के निवासियों को इस शुल्क के निर्धारण व भुगतान में काफी सुविधा होगी. यह जानकारी मेयर जितेन्द्र तिवारी ने बुधवार को अपने कक्ष में दी. मौके पर नगर निगम के राजस्व अधिकारी श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी उपस्थित थे.
मेयर श्री तिवारी ने कहा कि नगर निगम इलाके में भवन कर निर्धारण की पद्धति काफी पुरानी और मैनुअल थी. इसमें कर निर्धारण में काफी परेशानी होती थी तथा समय भी अधिक लगता था.
इससे निगम प्रशासन व नागरिक दोनों का समय भी बर्बाद होता था. इस असुविधा को दूर करने के लिए कर निर्धारण व इसके भुगतान की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गयी है. नयी पद्धति के तहत कुछ ही मिनटों में टैक्सकी राशि की जानकारी मिल जायेगी तथा भुगतान करने पर शीघ्र ही रसीद भी प्राप्त हो जायेगी. इससे उनका कीमती समय बचेगा और कार्य भी सहज तरीके से होगा. यह प्रणाली गुरुवार से प्रभावी हो जायेगी. राजस्व अधिकारी श्री मुखर्जी ने बताया कि अब तक भवन कर निर्धारण की पद्धति जटिल थी. निगम अधिकारियों व कर्मियों को मकान का निरीक्षण करना पड़ता था.
काफी समय लगता था. नयी कंप्यूटराइज्ड पद्धति शुरू होने से नागरिक भी अपने स्तर से इसका निर्धारण कर सकेंगे और पांच मिनट में प्रिंट निकाल कर भवन कर की राशि निगम के काउंटर में जमा कर सकेंगे. इसके लिए इसका प्रारूप ऑन लाइन नगर निगम के वेब साइट पर उपलब्ध करा दिया गया है.
प्रारूप में जरूरत के मुताबिक जानकारियां प्रविष्ट करते जाने पर भवन की कर राशि का निर्धारण कर उसका प्रिंट आउट कुछ ही मिनटों में आ जायेगा. इसके लिए एक फार्म लेना होगा जिसमें तथ्यों को भर कर जमीन की दलील और प्लान की कॉपी संलग्न कर जमा करनी होगी. नगर निगम कार्यालय के बाहर भी नागरिकों के लिए एक कंप्यूटर लगाया जायेगा. फार्म में दिये जाने वाले ब्यौरा क े गलत पाये जाने की स्थिति में नगर निगम प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola