छात्र के साथ छेड़छाड़ का आरोपी कर्मी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : विगत बुधवार को ओंदा ब्लॉक कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र लेने गयी छात्र के साथ कार्यालय के एक कर्मी द्वारा अशोभनीय हरकत की गयी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कर्मी तैमूर अली खान को गिरफ्तार किया गया. वह ओंदा थाना अंतर्गत चापड़ा ग्राम निवासी है. एवं ब्लॉक ऑफिस में जाति प्रमाण पत्र निर्गत […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : विगत बुधवार को ओंदा ब्लॉक कार्यालय में जाति प्रमाण पत्र लेने गयी छात्र के साथ कार्यालय के एक कर्मी द्वारा अशोभनीय हरकत की गयी. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कर्मी तैमूर अली खान को गिरफ्तार किया गया. वह ओंदा थाना अंतर्गत चापड़ा ग्राम निवासी है.
एवं ब्लॉक ऑफिस में जाति प्रमाण पत्र निर्गत विभाग में कार्यरत है. आरोप है कि ओंदा ब्लॉक कार्यालय पहुंंची छात्र को अकेला पाकर आरोपी तैमूर खान ने उसकेसाथ बदसलूकी की. छात्र वहां से किसी तरह भागने में सफल रही. उसने अपने परिजनों को अवगत कराया. बुधवार की शाम को छात्र के पिता ने तैमूर अली के खिलाफ लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत ओंदा थाने में दर्ज करायी. आरोपी को गुरुवार को बांकुड़ा जिला अदालत में पेश किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola