ठप कर दिया पैच का उत्पादन

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत चलने वाले नारायणकुंडी पैच में गुरुवार को एगरा तथा नारायणकुंडी गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग पर प्रात: नौ बजे से उत्पादन ठप कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामवासी दिलीप मंडल ने बताया कि वर्तमान में एसएसकेपीएल आउटसोर्सिग का कार्य कर रही है. यह दोनों गांव […]

विज्ञापन
रानीगंज : कुनुस्तोरिया एरिया अंतर्गत चलने वाले नारायणकुंडी पैच में गुरुवार को एगरा तथा नारायणकुंडी गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय युवकों को नौकरी देने की मांग पर प्रात: नौ बजे से उत्पादन ठप कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामवासी दिलीप मंडल ने बताया कि वर्तमान में एसएसकेपीएल आउटसोर्सिग का कार्य कर रही है. यह दोनों गांव से पांच-पांच युवकों को रोजगार देने की बात कह रही है.
इसके पूर्व आउटसोर्सिग करने वाली कंपनी ने यहां के 37 युवकों को काम पर लगाया था. वर्तमान में कार्य करने वाली कंपनी स्थानीय युवकों को प्राथमिकता न देकर बाहरी युवकों को नौकरी पर रख रही है. इधर, करीब चार घंटे तक उत्पादन बंद रहने के बाद महावीर कोलियरी के प्रबंधक एके कर्मकार ने प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक की एवं इस विषय में शीघ्र ही ग्रामवासियों के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद उत्पादन सामान्य हुआ. आउटसोर्सिग करने वाली निजी कंपनी के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पैच में रिक्त स्थान नहीं होने के कारण दस युवकों की नियुक्ति की जा रही है.
जलापूर्ति की मांग पर आंदोलन
हरिपुर. बंकोला एरिया अंतर्गत तिलाबनी कोलियरी में जलापूर्ति की मांग को लेकर श्रमिकों तथा उनके परिजनों ने घंटों कोलियरी की ट्रांसपोर्टिग ठप कर आंदोलन किया. कोलियरी प्रबंधन बीआर मन्ना के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. नेतृत्व कर रहे भगत भुइयां और पूजा देवी ने बताया कि तिलाबनी कोलियरी श्रमिक आवासों में पिछले एक सप्ताह से पानी सप्लाई नहीं हो रही है.
इस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बार-बार प्रबंधन को जानकारी देने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी. बाध्य होकर ट्रांसपोर्टिग ठप कर आंदोलन किया गया. दो घंटे बाद कोलियरी प्रबंधक बीआर मान्ना ने दो दिनों के अंदर पानी सप्लाई नियमित करने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola