दिवाली पर तनिष्क ने पेश किया ‘दिव्यम’
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : देश की अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड ‘तनिष्क’ ने दीवाली के मौके पर स्वर्ण आभूषणों का शानदार कलेक्शन ‘दिव्यम’ पेश किया है. भारत के शानदार मंदिरों से प्रेरित ‘दिव्यम’ कलेक्शन प्राचीन परंपराओं में सराबोर है. इस कलेक्शन में स्टाइलिश तथा बेहतरीन कलाकारी के नमूने पेश किये गये हैं. ‘दिव्यम’ कलेक्शन में लंबे हारों, नेकलेस, मोती […]
विज्ञापन
आसनसोल : देश की अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड ‘तनिष्क’ ने दीवाली के मौके पर स्वर्ण आभूषणों का शानदार कलेक्शन ‘दिव्यम’ पेश किया है. भारत के शानदार मंदिरों से प्रेरित ‘दिव्यम’ कलेक्शन प्राचीन परंपराओं में सराबोर है. इस कलेक्शन में स्टाइलिश तथा बेहतरीन कलाकारी के नमूने पेश किये गये हैं.
‘दिव्यम’ कलेक्शन में लंबे हारों, नेकलेस, मोती की मालाओं, चूड़ियों, अगूंठियों और झुमकियों के शानदार 150 से अधिक अनोखे डिजाइनों उपलब्ध है. जो ग्राहकों के मन को लुभाने के साथ इस त्योहारी सीजन में घर में सकारात्मक और खुशियां लाने में मददगार साबित होंगे. इस सीजन को और शानदार बनाने के लिये ‘तनिष्क’ ने 10 ग्राम के सोने के आभूषण अथवा आठ हजार रुपये से अधिक वाले हीरे के आभूषण की खरीदारी पर सोने का एक सिक्का उपहार में देने का ऑफर रखा है. यह ऑफर 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक है.
आश्रम मोड़ के भांगा पांचिल स्थित ‘तनिष्क’ के शो रूम में सोने के आभूषण के नये ‘दिव्यम’ कलेक्शन के साथ देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक आभूषणों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है. जो ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. स्टोर मैनेजर रजनीश कुमार ने बताया कि दीवाली सीजन को ध्यान में रखते हुए सोने के आभूषणों की शानदार कलेक्शन ‘दिव्यम’ ग्राहकों के बीच पेश किया गया है. यह बेहतरीन और शानदार कलेक्शन है. जिसके लिये भारतीय मंदिरों की बनावट से प्रेरणा ली गयी है. उन्होंने बताया कि ‘दिव्यम’ ग्राहकों के बीच खुशियां तथा सकारात्मकता का प्रसार करेगा. टाटा समूह की तनिष्क ज्वेलरी श्रेष्ठ कलाकारी, बेहतरीन डिजाइनों और शुद्धता की गारंटी का दूसरा नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










