कैजुअल कर्मियों को अब समय पर मिलेगा वेतन

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बीएसएनएल टेलीकॉम कैजुअल लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को उप महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों के संग बैठक की. इसमें उप महाप्रबंधक केएस अच्युतरमण, सहायक महाप्रबंधक स्वपन कुमार दे, नित्यानंद गोस्वामी, आसनसोल मंडल के सभी 14 एसडी एवं यूनियन के जिला सचिव अभिजीत घोष, मंडल सचिव सिद्धार्थ मुखर्जी, प्रदीप […]

विज्ञापन
आसनसोल : बीएसएनएल टेलीकॉम कैजुअल लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को उप महाप्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों के संग बैठक की.
इसमें उप महाप्रबंधक केएस अच्युतरमण, सहायक महाप्रबंधक स्वपन कुमार दे, नित्यानंद गोस्वामी, आसनसोल मंडल के सभी 14 एसडी एवं यूनियन के जिला सचिव अभिजीत घोष, मंडल सचिव सिद्धार्थ मुखर्जी, प्रदीप माजी, गंगा सागर प्रसाद आदि शामिल थे. जिला सचिव श्री घोष ने आसनसोल मंडल में कार्यरत कैजुअल और ठेका कर्मचारियों को देर से मिलने वाले वेतन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि प्रति माह इन कर्मियों को देर से वेतन मिलता है.
जिससे इनके जरूरी कार्य बाधित होते हैं. अधिकांश कर्मचारियों के बच्चों की स्कूल फी समय से नहीं दे पाते. इसका कारण बीएसएनएल कार्यालय के अधिकारी समय पर कर्मियों का रिपोर्ट नहीं भेजते हैं. डीजीएम श्री अच्युतरमण ने आश्वासन दिया कि इन कर्मियों की उपस्थिति रिपोर्ट एक तारीख तक भेज दी जायेगी ताकि उनका वेतन 10 तारीख तक हो जाये. यूनियन नेताओं ने कहा कि आसनसोल में 102 लिस्टेड कैजुअल लेबर हैं.
उनकी सूची दिल्ली स्थित सीएमडी कार्यालय में भी जमा है. इन 102 लिस्टेड कर्मियों के एक अक्तूबर, 2000 से इपीएफ मद में दो करोड़ 43 लाख रूपये की राशि दुर्गापुर के बीएसएनएल इपीएफ कमिश्नर कार्यालय में 31 जुलाई, 2015 को जमा करवा दिया गया है. परंतु यह राशि अलग अलग कर्मियों के खाते में जमा न होकर एक साथ ही जमा की गयी है. डीजीएम ने कहा कि लेखा अधिकारी छुटटी में हैं. उनके आते ही इसे कर्मियों के व्यक्तिगत खाते में जमा करवा दिया जायेगा.
आसनसोल रेल मंडल में सतर्कता जागरु कता सप्ताह
आसनसाल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में 26 अक्तूूबर से 31 अक्तूबर तक सतर्कता जागरु कता सप्ताह मनाया जा रहा है. मंडल रेल प्रबंधक एनके सचान ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल संगठन के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ दिलायी. सतर्कता जागरु कता सप्ताह का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच जागरु कता पैदा करना तथा इसके रोकथाम के उपाय करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola