सोदपुर में मोटर जला, तीन दिनों से जलापूर्ति ठप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चिनाकुड़ी : सोदपुर आर कोलियरी 9/10 नंबर स्थित फिल्टर प्लांट का मोटर जल जाने के कारण तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार इस प्लांट में एक ही मोटर स्थापित किया गया है. सात कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है. पंप खलासियों का कहना है कि इस […]
विज्ञापन
चिनाकुड़ी : सोदपुर आर कोलियरी 9/10 नंबर स्थित फिल्टर प्लांट का मोटर जल जाने के कारण तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है. चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार इस प्लांट में एक ही मोटर स्थापित किया गया है. सात कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है. पंप खलासियों का कहना है कि इस प्लांट से पानी की सप्लाई काफी दूर तक होती है. क्षेत्र काफी बड़ा है. वैसे इस स्थिति में दो पंप होना जरुरी है. एक पंप लगातार चौदह घंटा चलता है तब जाकर सभी कॉलोनियों में जलापूर्ति हो पाती है.
पंप काफी गर्म हो जाता है. जिसके कारण जल जाता है और लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ता है. प्रबंधन का कहना है कि पंप की मरम्मत का कार्य जारी है. जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा और जलापूर्ति चालू कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










