एचडीवीएफएस के मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : सस्ते दर पर होम लोन देने का दिलासा देकर 19 फीसदी ब्याज दर पर लोन देने के मामले में मुर्गासोल स्थित एचडीबी फाइनेंसियल सर्विस के शाखा प्रबंधक देवेश पांडेय, उसके एजेंट अरूप लाहिड़ी, बाउंसर सौगत सेन तथा राणा मुखर्जी के खिलाफ आसनसोल साउथ थाना में ठगी, धमकी देने तथा आपराधिक साजिश करने की […]

विज्ञापन
आसनसोल : सस्ते दर पर होम लोन देने का दिलासा देकर 19 फीसदी ब्याज दर पर लोन देने के मामले में मुर्गासोल स्थित एचडीबी फाइनेंसियल सर्विस के शाखा प्रबंधक देवेश पांडेय, उसके एजेंट अरूप लाहिड़ी, बाउंसर सौगत सेन तथा राणा मुखर्जी के खिलाफ आसनसोल साउथ थाना में ठगी, धमकी देने तथा आपराधिक साजिश करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
शिकायतकत्र्ता दक्षिण धादका स्थित पानी टंकी निवासी निरंजन कुमार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
श्री कुमार ने कहा कि अरूप ने उनसे कंपनी एजेंट के रूप में मुलाकात की तथा सरकारी बैंक की तुलना में कम दर पर तथा कम समय में लोन दिलाने का आश्वासन दिया. उनके सहमत होने पर उनसे उनके मकान के वैल्यूएशन के लिए 5,618 रुपये की मांग की गयी. उन्होंने राशि भुगतान से पहले लोन के ब्याज दर 10.25 फीसदी की लिखित जानकारी मांगी. लेकिन अरुप ने उन्हें एक कागज पर लिख कर दे दिया. उसने कंपनी पर विश्वास रखने को कहा.
इसके बाद उनसे व उनकी पत्नी से एक खाली फॉर्म पर हस्ताक्षर करा लिया गया कि इसमें इंट्री कंपनी कार्यालय में की जायेगी. कुछ ही समय बाद उन्हें कंपनी के स्तर से 4,85,606 रुपये का चेक दिया गया. शाखा प्रबंधक श्री पांडेय ने कहा कि उनका लोन 5,04, 369 रुपये का मंजूर हुआ है. अन्य विभागीय कार्य में 20 हजार रुपये की कटौती कर ली गयी है.
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ब्याज दर के बारे में पूछा तो कहा गया कि ब्याज दर 19 फीसदी है. श्री कुमार ने सिका विरोध किया. उस समय एजेंट अरुप व मैनेजर श्री पांडेय ने कहा कि तकनीकी गलती हो गयी है, ब्याज दर 10.25 फीसदी ही रहेगा. लेकिन कुछ समय बाद ही 19 फीसदी ब्याज देने को कहा गया. उन्होंने पहली किश्त का भुगतान करते हुए इस लोन को वापस लेने का प्रस्ताव रखा.
श्री कुमार ने कहा कि जब उन्होंने वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए लोन वापस करने को कहा तो उन्हें कंपनी मैनेजर ने बाउंसर भेज कर धमकी दी और कहा कि उन्हें एक वर्ष तक इस लोन को चलाना ही होगा.
श्री कुमार ने इसकी शिकायत साउथ थाना में दर्ज करायी. उनके लगातार प्रयास के बाद भी कंपनी ने लोन वापस लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कंपनी को लीगल नोटिस भेजा, एडीसीपी से शिकायत भी की. लकिन कंपनी के स्तर से कोई पहल नहीं की गयी. उल्टे उनकी अनुपस्थिति में उनके घर में जाकर पत्नी को बाउंसरों ने धमकी दी गयी कि श्री कुमार की हत्या कर उनकी जीवन बीमा राशि से लोन की उगाही की जायेगी.
इसकी शिकायत आसनसोल नॉर्थ थाने में श्री कुमार ने दर्ज करायी. इसके बाद भी पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. उल्टे कंपनी के बाउंसरों ने जहां-तहां धमकी देकर परेशान करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि लोन से खुद को बचाने तथा जानमाल की सुरक्षा के लिए उन्होंने आसनसोल कोर्ट में गुहार लगायी तथा प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया. शिकायतकत्र्ता ने ऑडियों साक्ष्य भी रखा है. इसे पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश किया जा चुका है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसनसोल कोर्ट के निर्देश पर कंपनी के शाखा प्रबंधक श्री पांडेय, एजेंट व बाउंसर अरूप लाहिड़ी, बाउंसर सौगत सेन तथा राणा मुखर्जी के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 468, 420, 471, 406, 467, 327, 120 बी के तहत कांड संख्या 284/15 दर्ज किया गया है. मामले की जांच का दायित्व अवर निरीक्षक तरूमय सिंह को सौंपा गया है. जांच जारी है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इधर एचडीबी फाइनेंसियल सर्विस के अधिकारियों ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मामला कंपनी मुख्यालय का है. वहीं से बात करनी होगी. उन्होंने संपर्क नंबर देने से इंकार कर दिया. एजेंट अरुप ने कहा कि जिसको जो करना है, कर लें, उनका कुछ बिगड़नेवाला नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola