सात शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई संभव

Updated:
विज्ञापन

रूपनारायणपुर : सालानपुर क्षेत्र में गुरुवार को बंद का मिला जुला असर रहा. चित्तरंजन इलाके में दुकानें बंद रही. आसनसोल रूट की बसें नहीं चली. सरकारी प्रतिष्ठान और स्कूलों पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा. रुपनारायणपुर इलाके में भी अधिकांश दुकाने बंद रही. ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर कम रहा. इसीएल की कोलियरियों […]

विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सालानपुर क्षेत्र में गुरुवार को बंद का मिला जुला असर रहा. चित्तरंजन इलाके में दुकानें बंद रही. आसनसोल रूट की बसें नहीं चली. सरकारी प्रतिष्ठान और स्कूलों पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा. रुपनारायणपुर इलाके में भी अधिकांश दुकाने बंद रही. ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर कम रहा.
इसीएल की कोलियरियों में स्थिति सामान्य रही. तृणमूल नेता पप्पू उपाध्याय ने कहा कि बंद पूरी तरह से विफल रहा. आम जीवन पर इस बंद का कोई असर नहीं पड़ा. भाजपा नेता अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि इलाके में बंद पूर्ण रुप से सफल रहा है. सालानपुर प्रखंड अंतर्गत 71 प्राथमिक विद्यालयों में सात शिक्षक अनुपस्थित थे.
नामोकेशिया एफपी स्कूल और होदला बाथानबाड़ी एफपी स्कूल में किसी भी शिक्षक के न आने की शिकायत स्कूल निरीक्षक उत्तम मंडल से की गयी. श्री मंडल ने बताया कि इन स्कूलों की जांच की जायेगी. सात शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्ज की गयी है. इसकी लिखित सूचना आला अधिकारियों को भेजी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola