कालीपहाड़ी से भाजपा कर्मियों ने निकाली रैली
आसनसोल : पश्चिम बंगाल में पिछले सप्ताह कोलकाता नगर निगम, सिलीगुड़ी नगर निगम तथा 90 नगरपालिका चुनाव में सत्ताशीन तृणमूल कांग्रेस के स्तर से की गयी बूथ कैप्चरिंग तथा सरकारी आतंक के खिलाफ आगामी 30 अप्रैल को पूरे राज्य में बुलाये गये दस घंटों को राज्य बंदके समर्थन में बुधवार की शाम भाजपा कर्मियों व […]
आसनसोल : पश्चिम बंगाल में पिछले सप्ताह कोलकाता नगर निगम, सिलीगुड़ी नगर निगम तथा 90 नगरपालिका चुनाव में सत्ताशीन तृणमूल कांग्रेस के स्तर से की गयी बूथ कैप्चरिंग तथा सरकारी आतंक के खिलाफ आगामी 30 अप्रैल को पूरे राज्य में बुलाये गये दस घंटों को राज्य बंदके समर्थन में बुधवार की शाम भाजपा कर्मियों व समर्थकों ने कालीपहाड़ी के छातापाथर से फीता रोड़ तक रैली निकाली गयी. इसका नेतृत्व पार्टी के आसनसोल जिला सचिव सभापति सिंह, तपन मंडल, सुमंत बाउरी, संजीत बोस, शंभु गुप्ता, खोखन बाउरी आदि ने किया. इसके पहले कर्मियों व समर्थकों को संबोधित करते हुये जिला सचिव श्री सिंह ने बताया कि राज्य में शहरी निकाय चुनावों में पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की गयी है.
मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रिमो ममता बनर्जी को पता था कि इन चुनावों में जनादेश उनके खिलाफ आयेगा तथा यह चुनाव पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिए संकेत दे देगा. इसी कारण से उन्होंने जनतंत्र की हत्या के लिए बड़ी साजिश रची. उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग भी सत्ताशीन पार्टी के पक्ष में खड़ा रहा तथा पुलिस वाहिनी व गुड़ा वाहिनी ने तृणमूल के लिए कार्य किया. एक सप्ताह पहले से ही अपराधियों को खुली छूट दे दी गयी ताकि पूरे राज्य में आतंक का माहौल बनाया जा सके. इसके बाद विपक्षी कर्मियों खास कर भाजपा कर्मियों पर लगातार हमला किया गया.
मतदाताओं को घर-घर सत्ता पक्ष द्वारा फैलायी गयी. आतंक तथा राज्य में व्याप्त अराजकता के विरोध में पार्टी नेतृत्व ने आगामी 30 अप्रैल को 10 घंटे की बंद बुलायी है. इस बंद में आवश्यक सेवा के साथ ही रेल और कोलियरी को मुक्त रखा गया है. रैली छातापाथर से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा कर फीता रोड पर पहुंच कर समाप्त हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










