छापेमारी में पांच गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सहायक पुलिस आयुक्त (वेस्ट) अभिषेक राय और इसीएल के सालानपुर एरिया सुरक्षा प्रभारी मेजर राजा पाल के नेतृत्व में मंगलवार की रात सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकड़ाझरिया इलाके में स्थित दो कारखानों में छापामारी की गयी.63 टन अवैध कोयला जब्त किया गया तथा चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. कोयला लदी एक पिकअप […]
विज्ञापन
रूपनारायणपुर : सहायक पुलिस आयुक्त (वेस्ट) अभिषेक राय और इसीएल के सालानपुर एरिया सुरक्षा प्रभारी मेजर राजा पाल के नेतृत्व में मंगलवार की रात सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकड़ाझरिया इलाके में स्थित दो कारखानों में छापामारी की गयी.63 टन अवैध कोयला जब्त किया गया तथा चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.
कोयला लदी एक पिकअप वैन और एक ट्रैक्टर जब्त हुआ. पकड़े गये लोगों के बयान पर पायनियर फ्यूल कोक कारखाना के मालिक संतोष मेहरा को रात को ही उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
रात को हुई छापामारी की मॉनिटरिंग पुलिस आयुक्त विनित कुमार गोयल ने की.जानकारी के अनुसार सालानपुर थाना क्षेत्र में स्थित हार्ड कोक एवं सॉफ्ट कोक के कारखाने पुलिस की मनाही के बावजूद चोरी छिपे अवैध कोयला लेकर कार्य चला रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना 100 डायल से प्राप्त होते ही एसीपी श्री राय और मेजर राजा पाल ने संयुक्त रुप से सालानपुर थाना क्षेत्र के नेकड़ा झरिया इलाके में चंद्रचुर कारखाना में छापामारी की. हालांकि वहां कोयला नहीं मिला. वहां से निकलते ही उनलोगों के हाथ कोयला लदी एक पिकअप वैन लग गयी.
चालक के बयान पर प्रिमियर फ्यूल कोक कारखाने में छापामारी हुयी. वहां से 55 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. पुछताछ में कारखाना मालिक संतोष मेहरा की संलिप्तता की बात आते ही पुलिस ने रात को उसके घर में छापामारी की. सूत्रों के अनुसार घर की चारदिवारी के अंदर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर मिला.
उसे जब्त किया गया और काफी मशक्कत के बाद संतोष मेहरा को गिरफ्तार किया गया. मेजर राजा पाल के शिकायत के आधार पर सालानपुर थाना में संतोष मेहरा के साथ फिरोज मोहम्मद, विधान महतो, दुलाल महतो, सुनील महतो कुल पांच लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










