नहीं होता आसानी से कोई भी अनुष्ठान, शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सीतारामपुर : कुल्टी नगरपालिका अंतर्गत दस नंबर वार्ड में पानी की किल्लत के कारण वैजडीह कोलियरी के आसपास दर्जनों पाड़ा, मुहल्ला के लोग अपने घर मुहल्ले में किसी भी प्रकार के अनुष्ठान करने से डरते है. पीने से धोने तक के पानी के लिए कुल्टी नगरपालिका के टैंकर पर निर्भर करना पड़ता है. पेयजल समस्या […]
विज्ञापन
सीतारामपुर : कुल्टी नगरपालिका अंतर्गत दस नंबर वार्ड में पानी की किल्लत के कारण वैजडीह कोलियरी के आसपास दर्जनों पाड़ा, मुहल्ला के लोग अपने घर मुहल्ले में किसी भी प्रकार के अनुष्ठान करने से डरते है.
पीने से धोने तक के पानी के लिए कुल्टी नगरपालिका के टैंकर पर निर्भर करना पड़ता है. पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा वैजडीह कोलियरी व कुल्टी नगर पालिका प्रदर्शन, धरना, अनशन किया गया. सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. एक उम्मीद जगी थी कुल्टी नगरपालिका का 133 करोड़ जल परियोजना को लेकर, परंतु कार्य नहीं होने से पैसा वापस चला गया. समस्या जस का तस बनी रही.
स्थानीय निवासियों ने बताया कि तीन किलोमीटर दूर नियामतपुर टहरम से पानी लाने को वे विवश है. सोदपुर एरिया के बीएमपी ग्रुप अंतर्गत वैजडीह कोलियरी है. इसकी जमीन पर दो नंबर बैजडीह पाड़ा, अफीस पाड़ा, राय धैड़ा, नोनिया धौड़ा, अंसारी मुहल्ला, खान मुहल्ला, लोको शेड इत्यादि पाड़ा धौड़ा बसे हुए हैं. क्षेत्र के निवासी विशेषकर पानी की समस्या से त्रस्त है.
लोगों द्वारा अपने घरों में अनुष्ठान के लिये सोचना पड़ता है. धार्मिक हो यहां शादी विवाह, पानी नहीं रहने के कारण काफी परेशानी होती है.
स्थानीय निवासी पप्पू साव वैजडीह कोलियरी कार्यालय के समीप चाय का दुकान चलाते है.उनका कहना है कि क्षेत्र में पेयजल की काफी समस्या है. इस समस्या का समाधान न तो इसीएल प्रबंधन कर रहा है और न ही कुल्टी नगरपालिका. चुनाव आते ही नेतागण समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर चले जाते है.
किसी भी समारोह में पेयजल के लिये कुल्टी नगरपालिका से टैंकर बुक करना पड़ता है और पानी खरीदना पड़ता है. स्थानीय निवासी चिंटू नोनिया ने कहा कि पानी तीन किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है. स्थानीय निवासी जागो सोनार ने कहा कि यह क्षेत्र इसीएल का है. यहां रहनेवाले अधिकांश लोग इसीएल कर्मी है. प्रकाश तेली ने कहा कि स्थानीय यूनियनों द्वारा धरना कई बार किया गया.
नगरपालिका का घेराव भी किया, आश्वासन मिला, परंतु पानी नहीं. ओमप्रकाश, सत्यनारायण साव, छोटू कुमार, मोहम्मद छोटू अंसारी इत्यादि उपस्थित थे.
भारतीय मजदूर संघ के एरिया सचिव दयाचंद नोनिया ने कहा कि पानी के लिये वैजडीह प्रबंधन का कई बार घेराव किया गया. धरना सहित अनशन किया गया परंतु प्रबंधन का गैर जिम्मेवार रवैया अपनाया गया.
विगत फरवरी माह में खदान से पानी उठा उसे फिल्टर कर क्षेत्र में पहुंचाने के लिये 40 लाख रुपया का फंड कोलियरी प्रबंधक के पास आया परंतु प्रबंधन की उदासीनता के कारण कार्य अभी शुरु नहीं किया गया है. बीएमएस के शाखा सचिव ने कहा कि नहाने-धोने के लिये मिठानी खदान से निकलने वाला पानी एक नाली के माध्यम से बैजडीह कार्यालय के समीप इक्टठा होता था जहां से लोगों को पानी मिल जाया करता था.
परंतु वर्ष 2008 में मोटर चोरी होने के बाद आज तक नहीं बना. जिससे रॉ वाटर की भी किल्लत हो गयी. इंटक के शाखा सचिव विजय भारती ने कहा कि पानी समस्या तो वैजडीह व आसपास कोलियरी क्षेत्र काफी दिनों से है. प्रबंधन की उदासीनता के कारण रॉ वाटर भी नहीं मिल रहा है.
खदान के अंदर पानी का भंडार पड़ा हुआ है. अगर इस पानी को मोटर के माध्यम से निकाल कर सप्लाई किया जाय तो कम से कम नहाने व धोने के लिए पानी की किल्लत समाप्त हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










