नपा अध्यक्ष का सिर फटा

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : शहरी निकाय चुनाव में धांधली व राज्य में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को वामफ्रंट द्वारा बुलायी गयी हड़ताल को सफल बनाने के लिये पथसभा कर रहे वामपंथी नेता व समर्थकों के पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले में दर्जनों वामफ्रंट समर्थक घायल हो गये. वहीं चीन कोठी मोड़ पर स्थित माकपा […]

विज्ञापन
रानीगंज : शहरी निकाय चुनाव में धांधली व राज्य में व्याप्त अव्यवस्था के खिलाफ गुरुवार को वामफ्रंट द्वारा बुलायी गयी हड़ताल को सफल बनाने के लिये पथसभा कर रहे वामपंथी नेता व समर्थकों के पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हमले में दर्जनों वामफ्रंट समर्थक घायल हो गये.
वहीं चीन कोठी मोड़ पर स्थित माकपा के एक कार्यालय में आग लगा दिया गया. घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस व रैफ के जवान तैनात किये गये हैं. दोनों ओर से रानीगंज थाना में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की गयी.
घटना के संबंध में रानीगंज नगरपालिका के अध्यक्ष सह माकपा नेता रुनु दत्ता ने कहा कि गुरुवार को बुलायी गयी हड़ताल को सफल बनाने के लिये बुधवार की शाम डॉलफिन मैदान से एक रैली निकाली गयी थी.
रैली नेताजी सुभाष स्टेच्यु के पास पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी, जहां वामपंथी नेता संबोधित कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे तृणमूल कांग्रेस के समर्थक सभा में शामिल वामफ्रंट समर्थकों से उलझ गये और देखत-देखते लाठी व डंडा से हमला कर दिये. हमले में नगरपालिका अध्यक्ष श्री दत्ता का सर फट गया और कौशल्या ठाकुर व मलय दास को गंभीर चोटें आयी व अन्य कई जख्मी हुए हैं.
सभी को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है. आसनसोल के पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों वामफ्रंट समर्थकों के साथ रानीगंज थाना का घेराव करने पहुंचे परंतु वहां भी पहले से ही तृणमूल समर्थक मौजूद थे. स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से काफी संख्या में रैफ के जवान उतारे गये हैं.
रानीगंज ब्लॉक यूथ तृणमूल के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ खान ने बताया कि नेताजी सुभाष स्टेच्यु के पास तृणमूल समर्थक अपने कार्यो में व्यस्त थे, तभी वामफ्रंट समर्थकों ने तीखी टिप्पणी करते हुए तृणमूल समर्थकों से उलझ गये और उनपर हमला कर दिया. जिसमें तृणमूल के सौमित्र बनर्जी, जी चटर्जी, अशरफ खान आदि घायल हो गये है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola